back to top
23.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bengal News: कलकत्ता हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, संदेशखाली मामले की जांच करेगी सीबीआई

Bengal News: पश्चिम बंगाल के बहुचर्चित संदेशखाली हिंसा मामले में कलकत्ता हाई कोर्ट ने महत्वपूर्ण आदेश दिया है।

कोलकाता, (हि.स.)। पश्चिम बंगाल के बहुचर्चित संदेशखाली हिंसा मामले में कलकत्ता हाई कोर्ट ने महत्वपूर्ण आदेश दिया है। मुख्य न्यायाधीश टीएस शिवगणनम ने ईडी अधिकारियों पर हमला मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी है। उन्होंने आदेश दिया है कि मामले की जांच सीबीआई करेगी और आज मंगलवार शाम तक शेख शाहजहां को सीबीआई के हवाले करने को कहा है। सारे दस्तावेज भी सीबीआई के हवाले करने का निर्देश हाई कोर्ट ने दिया है। बनगांव और नजात थाने में दर्ज तीन प्राथमिकी की जांच सीबीआई करेगी जो पूरी तरह से ईडी अधिकारियों पर हमला मामले से संबंधित है।

जिस पर सुनवाई सोमवार को पूरी हो गई थी लेकिन आज फैसला आया है

दरअसल, पांच जनवरी को राशन वितरण भ्रष्टाचार के मामले में ईडी की टीम शेख शाहजहां के घर छापेमारी करने पहुंची थी, जहां एकत्रित हुए हजारों लोगों ने केंद्रीय एजेंसी के अधिकारियों पर हमला कर दिया था।केंद्रीय एजेंसी ने इस मामले में शाहजहां को मुख्य आरोपित बनाकर दावा किया था कि उसी के कहने पर लोगों ने हमले किए थे। उसके बाद से शाहजहां फरार हो गया था। आखिरकार 55 दिनों बाद पश्चिम बंगाल पुलिस ने कलकत्ता हाई कोर्ट के सख्त रुख अख्तियार करने के बाद उसे गिरफ्तार किया था। मुख्य न्यायाधीश की पीठ में याचिका लगाकर ईडी ने इस मामले की सीबीआई जांच की मांग की थी, जिस पर सुनवाई सोमवार को पूरी हो गई थी लेकिन आज फैसला आया है।

यह कलकत्ता हाई कोर्ट का सराहनीय आदेश है

यह कलकत्ता हाई कोर्ट का सराहनीय आदेश है। बंगाल में ईडी के अधिकारियों पर हमले का मामला हल होने का नाम ही नहीं ले रहा था। अब जब इसकी जांच सीबीआई को सौंप दी गई है तो ईडी अब बिना किसी रुकावट के अपना कार्य जारी रख पायेगी। इससे केन्द्रीय एजेंसी का मनोबल बढेगा। इससे संदेशखाली की पीड़ित महिलाओं की भी न्याय मिलने की उम्मीद जगेगी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

नीट छात्रा केस में बोले तेजस्वी: ‘CBI को केस सौंपना तो महज छलावा है’, नीतीश सरकार की मंशा पर उठाए गंभीर सवाल!

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने शनिवार को नीतीश सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...