back to top
24.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मुर्शिदाबाद दंगे में घायलों से मिलने पहुंचे अधीर रंजन, अपने खिलाफ प्रदर्शन देखकर भाजपा नेता को दिया धक्का

West Bengal: वीडियो बुधवार रात की है जब रामनवमी की शोभायात्रा में दंगाइयों के हमले के बाद घायल हुए लोगों की सेहत के बारे में हाल-चाल लेने के लिए वह मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पहुंचे थे।

कोलकाता, (हि.स.) । मुर्शिदाबाद के रेजीनगर में दंगे के बाद हालात तनावपूर्ण है। इस बीच स्थानीय सांसद अधीर रंजन चौधरी का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें अपने खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं से नाराज होकर उन्होंने स्थानीय भाजपा नेता को धक्का मारा है।

तब भाजपा कार्यकर्ता उन्हें घेरकर नारेबाजी कर रहे थे

वीडियो बुधवार रात की है जब रामनवमी की शोभायात्रा में दंगाइयों के हमले के बाद घायल हुए लोगों की सेहत के बारे में हाल-चाल लेने के लिए वह मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पहुंचे थे। तब भाजपा कार्यकर्ता उन्हें घेरकर नारेबाजी कर रहे थे। आरोप है कि इस दौरान गुस्से में अधीर रंजन चौधरी ने जिला भाजपा अध्यक्ष शखारव सरकार को धक्का मारा है।

बाद में अधीर रंजन चौधरी ने खुद बीजेपी के जिला अध्यक्ष को धक्का दे दिया

कथित तौर पर अधीर रंजन चौधरी के पहुंचने के बाद बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच बहस और हाथापाई हुई। भाजपा जिला अध्यक्ष शखारव सरकार पहले से ही अस्पताल में मौजूद थे। जब बीजेपी कार्यकर्ता अधीर को घेरकर विरोध करने लगे तो उनके सुरक्षा गार्डों ने पहले भाजपा जिला अध्यक्ष को धक्का दिया। बाद में अधीर रंजन चौधरी ने खुद बीजेपी के जिला अध्यक्ष को धक्का दे दिया। इस घटना से आसपास तनाव फैल गया।

वह युवक तृणमूल कांग्रेस से जुड़ा हुआ है

उल्लेखनीय है कि अधीर चौधरी चार दिन पहले भी चुनाव प्रचार के दौरान अपना आपा खो बैठे थे। प्रचार के बीच में “अधीर रंजन चौधरी ‘गो बैक” के नारे लगने से कांग्रेस उम्मीदवार अपना आपा खो बैठे। उन्होंने एक युवक को मारने की नीयत से हाथ उठाया था जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वह युवक तृणमूल कांग्रेस से जुड़ा हुआ है।

मुर्शिदाबाद की इस घटना में 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं

दरअसल पश्चिम बंगाल में 17 अप्रैल 2024 को रामनवमी पर हिंसा की घटना हुई है। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के शक्तिपुर में 17 अप्रैल 2024 की शाम को रामनवमी शोभायात्रा पर बम फेंके गए। मुर्शिदाबाद की इस घटना में 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। जख्मी हुए लोगों में एक महिला और दो बच्चे भी हैं। प्रशासन ने घायलों को मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल तथा अन्य हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। इस घटना के बाद से इलाके में तनाव है। राज्य प्रशासन ने तनाव को देखते हुए भारी संख्या में केंद्रीय बल तैनात कर दिए हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? BJP पर जमकर गरजे अखिलेश यादव, कहा- सम्मान नहीं तो अपमान भी न करें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजधानी Lucknow में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के प्रस्तावित कार्यक्रम को प्रशासन ने सशर्त अनुमति दे दी...
spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, Sensex 645 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान पर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। शुक्रवार, 13 मार्च को भारतीय शेयर...

मार्च में पड़ रही मई जैसी गर्मी! दिल्ली-NCR में 14 मार्च से बदलेगा मौसम, हल्की बारिश की संभावना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों...

Akshay Kumar अपनी इन सीक्वल फिल्मों से मचाएंगे धमाल, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अक्षय कुमार इस साल कई...

क्या आप भी चाहती हैं चेहरे पर अच्छा ग्लो? तो इन चीजों से बनाएं फेस पैक

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में दिन...

Vastu Tips: शुक्रवार के दिन करें वास्तु उपाय चमक उठेगा आपका भाग्य, मिलेगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना...