back to top
24.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दलों की राजनीति से राज्यपाल को जोड़ना उचित नहीं: जगदीप धनखड़

कोलकाता, 25 फरवरी (हि.स.)। राज्य में विधानसभा चुनाव शान्तिपूर्ण और हिंसामुक्त हों, इसके लिए पश्चिम बंगाल सरकार को सुनियोजित तरीके से व्यवस्था करनी होगी। दलों की राजनीति से राज्यपाल को जोड़ना उचित नहीं। यह बात पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने कहीं। राज्यपाल धनखड़ गुरुवार को सिलीगुड़ी से लौटने के बाद गुरुवार को यहां बागडोगरा हवाईअड्डे पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। वे दार्जिलिंग स्थित राजभवन में होने वाले तीन दिवसीय राष्ट्रीय सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल होने गये थे। गुरुवार को वे विमान से कोलकाता लौटे हैं। इस मौके पर राज्यपाल धनखड़ ने कहा कि चुनाव के दौरान गणतंत्र बेहद महत्त्वपूर्ण है। हिंसामुक्त एवं शान्तिपूर्ण रूप से चुनाव कराने की जिम्मेदारी राज्य चुनाव आयोग के साथ-साथ राजनैतिक दलों को भी लेनी चाहिए। राज्य में हिंसामुक्त एवं शान्तिपूर्ण चुनाव होने से अन्य दूसरे राज्यों के लिए मिसाल कायम होगी। राज्यपाल ने कहा कि दलों की राजनीति से राज्यपाल को जोड़ना उचित नहीं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि राजनैतिक पार्टियां, जो नारे लगा रही हैं, उस पर मैं कुछ नहीं कहना चाहता। उन्होंने शान्तिपूर्ण चुनाव के लिए मीडिया को भी महत्त्वपूर्ण बताया। राज्यपाल ने कहा कि 27 फरवरी को चिला राय का जन्मदिन है। उसी दिन राजवंशी सम्प्रदाय के वीर योद्धाओं को राजभवन की ओर से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि चिला राय का एक स्मारक राजभवन में स्थापित किया जायेगा। हिन्दुस्थान समाचार/गंगा

Advertisementspot_img

Also Read:

क्रिकेट का महा-घाटा: भारत-पाक मैच रद्द हुआ तो ICC को लगेगा ₹200 करोड़ का फटका, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 वर्ल्ड कप 2026 से ठीक पहले भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर हालात लगातार बिगड़ते नजर आ रहे हैं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड...
spot_img

Latest Stories

सौरव नाम का मतलब – Saurav Name Meaning

Saurav Name Meaning-सौरव नाम का मतलब: Divine, Fragrance, Like...

Nora Fatehi का नया गाना Sajan Re हुआ रिलीज, डांस और स्टाइल ने खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) का...

UP Farmer Registry Rule: बिना रजिस्ट्रेशन नहीं मिलेगा PM Kisan का पैसा, सरकार सख्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में किसानों के लिए...

क्या आपने कभी बनाई है मटर के छिलके की ये अनोखी सब्जी? जानिए इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मटर में काफी प्रोटीन होता...

WhatsApp Update: अब बिना नंबर बताए कर सकेंगे चैट यूजरनेम फीचर से बढ़ेगी प्राइवेसी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया मौजूदा समय में संबंधों...

सुबह करें ये प्रोटीन से भरपूर नाश्ता, दिन भर रहेंगे सेहतमंद

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

कॉपी-पेस्ट मैसेज पर घिरे PAK PM Shehbaz Sharif, सोशल मीडिया पर जमकर हुए ट्रोल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PAK PM Shehbaz Sharif एक बार...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵