नैनीताल, 17 मार्च (हि.स.)। मंत्रिमंडल विस्तार एवं विभागों के बंटवारे के बाद मंत्रियों के जिलों के दौरों की शुरुआत होने जा रही है। इसी कड़ी में प्रदेश के नवनियुक्त निर्वाचन, परिवहन, समाज कल्याण, अल्प संख्यक कल्याण मंत्री यशपाल आर्य गुरुवार को जनपद के भ्रमण पर आ रहे हैं। जिला कार्यालय के अनुसार आर्य 18 मार्च को देहरादून से हेलीकॉप्टर से प्रातः 9ः45 बजे डिग्री कॉलेज हेलीपेड रामनगर पहुचेंगे तथा 10 बजे उत्तराखंड परिवहन निगम के निर्माणाधीन बस स्टेशन का निरीक्षण करेंगे। इसके पश्चात रामनगर में स्थानीय कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने के उपरांत शाम 4 बजे हेलीकॉप्टर से देहरादून लौट जाएंगे। प्रदेश के नवनियुक्त पेयजल, वर्षा जलसंरक्षण, ग्रामीण निर्माण एवं जनगणना विभाग के मंत्री बिशन सिंह चुफाल गुरुवार अपरान्ह 1 बजे जनपद के रामनगर पहुंचेंगे। यहां से अपराह्न ढाई बजे प्रस्थान कर नयागांव, कालाढ़ूंगी, चकलुवा व कुसुमखेड़ा में कार्यकर्ताओं से भेंट करते हुए शाम 4 बजे हल्द्वानी पार्टी कार्यालय पहुचेंगे। शुक्रवार सुबह उनका अल्मोड़ा के लिए प्रस्थान करने का कार्यक्रम है। हिन्दुस्थान समाचार/डॉ.नवीन जोशी/मुकुंद




