back to top
28.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोरोना से महिला की मौत, अंतिम संस्कार करने से रोकने पर व्यापारी नेता पर केस

लोहाघाट (चंपावत), 23 मई (हि.स.)। स्थानीय पुलिस ने व्यापार मंडल अध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि उन्होंने कोरोना से मृत महिला के शव का अंतिम संस्कार नहीं करने दिया। पुलिस के मुताबिक शनिवार को थाना लोहाघाट क्षेत्रान्तर्गत मिर्तोली बाराकोट निवासी बसन्ती देवी का कोरोना से निधन हो गया। विगत दिनों कोरोना संक्रमण के कारण उनके पति लक्ष्मण राम का भी निधन हो गया था। पुलिस के मुताबिक मिर्तोली गांव व आसपास के इलाके में पिछले दिनों में 30-35 व्यक्तियों के कोरोना संक्रमित पाए गए। इस वजह से क्षेत्र को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। महिला की मौत होने पर उसके बेटे के अलावा अन्य कोई भी व्यक्ति अन्तिम संस्कार के लिए नहीं मौजूद थ। इस पर पुत्र ने पुलिस से मदद मांगी थी। सूचना पर पुलिस व एसडीआरएफ टीम ने गांव में जाकर महिला के शव को कब्जे में लिया और अंतिम संस्कार के लिए रामेश्वर घाट ले जाना चाहा। पुलिस के मुताबिक लोहाघाट -पिथौरागढ़ राजमार्ग बंद होने के चलते शव को कोराेना संक्रमण से मृत व्यक्तियों के अंतिम संस्कार के लिए देवराडी बैंड से नीचे बनाए गए अस्थाई अन्तिम संस्कार स्थल ले जाने की तैयारी की गई। मगर वाहन चालकों ने गाड़ी देने से मना कर दिया। तब थाना लोहाघाट में नियुक्त आरक्षी व होमगार्ड ने वाहन को चलाकर शव को लोहाघाट क्षेत्र तक पहुंचाया।आरोप है कि इसी दौरान भैरव दत्त राय अध्यक्ष व्यापार मंडल लोहाघाट निवासी चौड़ी रायनगर के नेतृत्व में क्षेत्र के 20-25 के व्यक्ति एकत्र हो गए। कोरोना नियमों का उल्लंघन करते हुए शव को प्रशासन द्वारा चिह्नित स्थल पर अंतिम संस्कार करने से रोक दिया। इस वजह से शव का रिश्सेश्वर घाट लोहाघाट पर अंतिम संस्कार किया गया। थाना लोहाघाट पुलिस द्वारा अध्यक्ष व्यापार मंडल भैरव दत्त राय के विरुद्ध कोरोना नियमों का उल्लंघन करने, राजकार्य में बाधा डालने एवं संक्रमित महिला के शव को प्रशासन द्वारा चयनित स्थल पर अंतिम संस्कार न करने देने के आरोप में धारा 188/ 268/269, 51बी आपदा प्रबंधन अधिनियम तथा तीन महामारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया है। हिन्दुस्थान समाचार/राजीव मुरारी/मुकुंद

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Kerala Assembly Election 2026: केरल में LDF के साथ चुनाव लड़ेगी RJD, तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Tejashwi Yadav ने आगामी केरल विधानसभा...

हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, Sensex-Nifty कभी लाल तो कभी हरे निशान पर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार,...