देहरादून, 23 जून (हि.स.)। दिल्ली निवासी उत्तराखंड की युवा नेता दीप्ति रावत भारद्वाज को भाजपा हाई कमान ने बड़ा दायित्व सौंपा है। दीप्ति रावत भारद्वाज को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा का राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। राष्ट्रीय महामंत्री का दायित्व मिलने के बाद दीप्ति रावत भारद्वाज उत्तराखंड के प्रवास पर रहीं। उनका भाजपा कार्यालय में महिला मोर्चा द्वारा स्वागत किया गया और उनके नये दायित्व के लिए बधाई दी गई। उन्होंने इस दायित्व के लिए केन्द्रीय पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। इसी कड़ी में दीप्ति रावत भारद्वाज ने प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सहिं रावत से भी शिष्टाचार भेंट की। डा. धन सिंह रावत और उनकी पत्नी ने दीप्ति रावत को शुभकामनाएं दी हैं और कामना की है कि उनका नया दायित्व संगठन और भारतीय जनता पार्टी के लिए उपलब्धि बने। हिन्दुस्थान समाचार/ साकेती




