ऋषिकेश,0 3 मई ( हि.स.)। उत्तराखंड सरकार द्वारा यदि वाहनों के किराए में वृद्धि नहीं करती तो तमाम वाहन चालक और स्वामी 25 मई को अपने वाहनों के परमिट आरटीओ कार्यालय में जमा कर देंगे। यह निर्णय स्टेज कैरिज के अंतर्गत संचालित सभी कंपनियों के संचालकों ने सर्वसम्मति से लिया। इस मुझे पर सोमवार को चन्द्रेश्वर रोड स्थित टीजीएमओ कार्यालय में आयोजित जीएमओ के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि स्टेज कैरिज वाले वाहन लोकल सेवा में नहीं संचालित किये जाएगें। आज से समस्त वाहन अपने -अपने स्थानों पर खड़े हो जाएंगे। यदि सरकार द्वारा किराया वृद्धि नहीं की जाती वह अपने परमिट सरेंडर कर देंगे। बैठक में कहा गया है कि यद सरकार इससे बचना चाहती है तो क्षतिपूर्ति के तौर पर प्रत्येक वाहन स्वामी को 50000 रुपये व चालक- परिचालक को 20- 20 हजार रुपये मुआवजा दे। बैठक में सुधीर राय, अध्यक्ष उत्तराखंड परिवहन महासंघ, मनोज ध्यानी अध्यक्ष यातायात, एवं पर्यटन विकास भोपाल सिंह नेगी ,अध्यक्ष रूपकुंड पर्यटन विकास विजय पाल सिंह रावत ,अध्यक्ष टैक्सी एसोसिएशन भोला जोशी, अध्यक्ष लोकल रोटेशन बलवीर सिंह रौतेला ,नवीन चंद्र रमौला, विजेंद्र कंडारी, विनोद भट्ट आदि उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार /विक्रम




