back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

टीकाकरण कैंप में 300 लोगों को लगायी गयी वैक्सीन

हरिद्वार, 10 मई (हि.स.)। श्री पंचायती धडा फिराहेडियान की और से ज्वालापुर स्थित रघुनाथ मंदिर मे चल रहे कोविड वैक्सीन टीकाकरण कैंप में सोमवार को 18-44 आयु वर्ग के 300 लोगों को कोरोना वैक्सीन का टीका लगाया गया। श्री पंचायती धड़ा फिराहेड़ियान की और से टीकाकरण के दौरान कोविड नियमों मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग, सेनटाइजेशन का पूरी तरह पालन किया गया। टीकाकरण शुरू होने से पहले पूरे मंदिर परिसर में सेनटाइजर का छिड़काव किया गया। टीका लगवाने आए लोगों से मास्क व शारीरिक दूरी का पालन करने की अपील भी निरंतर की जाती रही। महामंत्री उमाशंकर वशिष्ठ व सचिन लुतिया ने कहा कि टीकाकरण कोरोना संक्रमण को मात देने के लिए खास है। केंद्र एवं राज्य सरकार टीकाकरण को लेकर गंभीरता से प्रयास कर रही है। रघुनाथ मंदिर में लगातार शिविर के माध्यम से टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। 18-44 वर्ष के लोगों को टीका लगाया गया। उन्होंने कहा कि टीकाकरण के दौरान मुंह पर मास्क और शारीरिक दूरी का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। विपुल मिश्रोटे व अनिल कौशिक ने कहा कि पंचायती धड़ा फिराहेड़ियान समाज सेवा के क्षेत्र में निर्णायक भूमिका निभाता चला आ रहा है। प्रत्येक सदस्य निस्वार्थ सेवा भाव से अपने कार्यो को अंजाम दे रहे हैं। टीकाकरण अभियान में सभी ने सहयोग प्रदान किया। सौरभ सिखोला ने कहा कि यह टीका अवश्य ही कोरोना को रोकने का सबसे सशक्त माध्यम है। केंद्र एवं राज्य सरकार की अपील का पालन सभी को करना है। टीकाकरण अवश्य कराएं। उन्होंने कहा कि संक्रमण से पीड़ित व्यक्तियों की मदद के लिए हरसंभव प्रयास करने होंगे। जागरूकता से ही इस बीमारी को दूर भगाया जा सकता है। सरकार के दिशा निर्देशों का पालन प्रत्येक नागरिक को करना होगा। इस अवसर पर प्रदीप निगारे, अजय हेमन, विकास जैन आदि ने भी अपना सहयोग टीकाकरण अभियान में प्रदान किया। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत

Advertisementspot_img

Also Read:

घर में कुत्तों को पालने के ये है नए नियम, जानिए रजिस्ट्रेशन से लेकर वैक्सीनेशन तक सबकुछ, क्या कैसे करें?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पालतू कुत्ते रखना जितना सुखद अनुभव है, उतनी ही जिम्मेदारी भी है। सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में आदेश दिया है...
spot_img

Latest Stories

Mangalwar Mantra: आज मंगलवार के दिन करें इन मंत्रों का जाप, प्रसन्न होंगे भगवान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज मंगलवार दिन हनुमान जी...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵