back to top
22.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते येलो अलर्ट, राष्ट्रीय मार्ग सहित 231 सड़कें बाधित

राज्य में 21 अगस्त तक के लिए बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। लगातार हो रही बारिश से ऋषिकेश-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग सहित कुल 231 मार्ग बाधित हैं।

देहरादून, हि.स.। राज्य में 21 अगस्त तक के लिए बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। लगातार हो रही बारिश से ऋषिकेश-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग सहित कुल 231 मार्ग बाधित हैं। इन अवरुद्ध मार्गों को खोलने का कार्य जारी है।

धूप से मौसम में उमस का बना हुआ है प्रभाव

गुरुवार सुबह से लेकर दोपहर तक देहरादून सहित प्रदेश के अधिकतर स्थानों पर मौसम खुला रहा। हालांकि आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए हुए हैं। देहरादून सहित मैदानी इलाकों में चिलचिलाती धूप से मौसम में उमस का प्रभाव बना हुआ है। राज्य में मानसून सीजन में अतिवृष्टि से 15 मार्च से लेकर अब तक कुल 74 लोगों की मौत हुई और 43 घायल हुए हैं। साथ ही 19 लोग लापता हैं। लापता लोगों को खोजने के लिए सर्च अभियान जारी है।

आठ जिलों के लिए जारी किया येलो अलर्ट

मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान में आज (गुरुवार) को आठ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में 18 अगस्त के लिए उत्तरकाशी टिहरी गढ़वाल, देहरादून,पौड़ी गढ़वाल, बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल,उधम सिंह नगर के लिए गरज चमक के साथ कहीं-कहीं भारी बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश में 21 अगस्त तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया। राज्य आपदा प्रचलन केंद्र के मुताबिक उत्तरकाशी जिले में ऋषिकेश यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच 54) हनुमान चट्टी और प्रदेश में 13 राज्य मार्ग, पिथौरागढ़ जिले में 03 बॉर्डर सहित कुल 231 सड़कें बाधित हैं। अवरुद्ध मार्गों को संबंधित विभाग की ओर से खोलने का कार्य जारी है।

Advertisementspot_img

Also Read:

UP Weather Alert: पश्चिमी यूपी में बारिश-गरज का वार, लखनऊ-प्रयागराज में खिलेगी सुनहरी धूप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में आज मौसम दो अलग-अलग रंग दिखा रहा है। India Meteorological Department (IMD) के ताज़ा पूर्वानुमान के अनुसार पश्चिमी...
spot_img

Latest Stories

Gold & Fuel Price Today: हफ्ते की शुरुआत में सोना-चांदी सस्ता, पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सप्ताह के पहले दिन सोमवार को...

Travel Tips: पार्टनर को दें सरप्राइज, लेकर जाएं इन जगहों पर मिलेगा सुकून

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵