देहरादून, 14 जून (हि.स.)। देहरादून सहित प्रदेश के चार जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों (सीएमओ) के साथ ही नौ चिकित्सकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। देहरादून में डॉ. मनोज उप्रेती को सीएमओ बनाया गया है। अभी तक सीएमओ का कार्यभार देख रहे डॉ.अनूप डिमरी को महानिदेशालय में तैनाती मिली है। डॉ.केके अग्रवाल को चमोली जिले में सीएमओ बनाया गया है। चमोली में अभी तक सीएमओ की जिम्मेदारी देख रहे वरिष्ठ रेडियोलॉजिस्ट डॉ. गुमान सिंह राणा को जिला अस्पताल गोपेश्वर का प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक बनाया गया है।उत्तरकाशी में डॉ. केशव सिंह को सीएमओ बनाया गया है। वहां सीएमओ का कार्य देख रहे डॉ डीपी जोशी को श्रीनगर उपजिला अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ के पद पर तैनात किया गया है। टिहरी में रेडियोलॉजिस्ट डॉ संजय जैन को सीएमओ बनाया गया है। वहां की सीएमओ डॉ- सुमन आर्य को भी महानिदेशालय में नई तैनाती दी गई है।देहरादून के जिला अस्पताल कोरोनेशन और गांधी अस्पताल में डॉ.शिखा जंगपांगी को प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक बनाया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश





