देहरादून, 02 जून (हि.स.)। उत्तराखंड क्रांति दल ने वर्तमान संरक्षक त्रिवेंद्र सिंह पंवार के नेतृत्व में जिलाधिकारी देहरादून के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा है। बुधवार को दिए गए इस ज्ञापन में बाबा रामदेव पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। ज्ञापन में कहा गया है कि बाबा रामदेव ने व्यापार को बढ़ाने के लिए नित नये प्रयोग करते हैं, जबकि उन्होंने अभी हाल में ही देश में एलोपैथिक चिकित्सा पद्धति पर प्रश्नचिह्न लगा दिया। ज्ञापन में कहा गया है कि लगभग 1.2 अरब जनसंख्या के साथ अन्य देशों के साथ सस्ती चिकित्सा पद्धति में अग्रणीय स्थान रखता है और निरंतर अनुसंधान हो रहे हैं, ऐसे में बाबा रामदेव मुद्दे को भटका रहे हैं, उन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए। ज्ञापन देने वालों में जय प्रकाश उपाध्याय, विजय कुमार बौड़ाई, निवर्तमान युवा अध्यक्ष राजेन्द्र बिष्ट, महानगर अध्यक्ष दीपक रावत,कार्यकारी अध्यक्ष किरण रावत दिनेश नेगी शामिल हैं। हिन्दुस्थान समाचार/ साकेती




