नैनीताल, 19 अप्रैल (हि.स.)। हाइकोर्ट बार सभागार में पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री व अधिवक्ता बची सिंह रावत के निधन पर शोक सभा आयोजित कर उनकी दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। इस मौके पर बार के अध्यक्ष अवतार सिंह रावत, महासचिव विकास बहुगुणा, उपाध्यक्ष डीसीएस रावत तथा बार के अन्य सदस्य प्रभा नैथानी, भुवनेश जोशी, अतुल बहुगुणा, मनी कुमार बाटला और योगेश शर्मा सहित अन्य अधिवक्तागण मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/ लता नेगी




