back to top
31.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

टूर ऑपरेटर एसोसिएशन ने टैक्सी चालकों को वितरित किया राशन

हरिद्वार, 21 मई (हि.स.)। लाॅकडाउन के चलते कामकाज ठप होने से आर्थिक संकट का सामना कर रहे टैक्सी चालकों को टूर ऑपरेटर एसोसिएशन की ओर से राशन वितरित किया गया। रोडवेज बस स्टैण्ड स्थित टैक्सी यूनियन के कार्यालय पर पचास चालकों को आटा, दाल, चावल, तेल, मसाले, चीनी व चाय पत्ती की किट वितरित की गयी। एसोसिएशन के अभिषेक आहलूवालिया ने बताया कि कोरोना के चलते पर्यटन व्यवसाय पूरी तरह ठप हो गया। समाज के सभी वर्ग गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। इसे देखते हुए एसोसिएशन ने जन सहयोग से टैक्सी चालकों की मदद करने का प्रयास करते हुए राशन वितरित किया। इस मौके पर चंद्रकांत शर्मा, हरीश भाटिया,सुनील अरोड़ा, ऋषि सचेदवा, दुर्गेश खन्ना, संजय शर्मा, सुनील जायसवाल, सलीम अहमद, अजीत कुमार, हरीश बिष्ट आदि मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...

कौन हैं सोनम वांगचुक? जिनकी NSA के तहत हिरासत केंद्र सरकार ने की रद्द, जानिए क्यों लिया गया था हिरासत में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार ने सामाजिक कार्यकर्ता और...

Kuldeep Yadav की होने वाली दुल्हन कौन हैं? जानिए वंशिका चड्ढा की पढ़ाई, नौकरी और लव स्टोरी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार...

Rohit Shetty Birthday: इन फिल्मों ने सिनेमाघरों में चलाया था अपना जादू, आज भी देखना पसंद करते हैं दर्शक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने...