back to top
23.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नैनी झील तथा खेती-बागवानी के लिए वरदान साबित हो रही ताउते की बारिश

नैनीताल, 20 मई (हि.स.)। ताउते तूफान की वजह से उत्तराखंड में पिछले दो दिनों से हो रही बारिश विश्व प्रसिद्ध नैनी झील के लिए वरदान साबित हो रही है। झील नियंत्रण से प्राप्त जानकारी के अनुसार सरोवरनगरी में सुबह 8 बजे तक पिछले 24 घंटों में 117 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके फलस्वरूप नैनी झील का जल स्तर 24 घंटों में 10 इंच बढ़कर अंग्रेजी दौर से तय पैमाने पर 1 फिट 3 इंच हो गया, जो कि गत 6 मई को आधा इंच के इस वर्ष के न्यूनतम स्तर पर आ गया था। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष अब तक सरोवरनगरी में 343 मिलीमीटर बारिश हुई है। इसमें से 243 मिलीमीटर बारिश मई माह में हुई है। जबकि इससे पूर्व 1 जनवरी से 30 अप्रैल तक नगर में केवल 100 मिलीमीटर बारिश की दर्ज की गई थी। खेती-बागवानी के लिए लाभदायक है बारिश: धनपत जनपद के कृषि अधिकारी धनपत कुमार ने बताया कि इस दौरान हो रही बारिश बागवानी के लिए लाभदायक है, वहीं आगे रबी की फसल के लिए भी इससे जमीन में नमी बनी रहेगी। लिहाजा इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि इन दिनों सामान्यतया खेतों में कोई फसल नहीं है, रबी की फसल अप्रैल माह में ही कट चुकी है। इसलिए बारिश का कोई नुकसान नहीं है। हिन्दुस्थान समाचार/डॉ.नवीन जोशी

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Chitrangda Singh की फिल्म Maatrubhumi का है इंतजार, उससे पहले देखें एक्ट्रेस का ये बोल्ड अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चित्रांगदा सिंह (Chitrangada Singh) सलमान...

कुश नाम का मतलब-Kush Name Meaning

Meaning of Kush / कुश नाम का मतलब :...

Vaibhav Sooryavanshi: क्या टीम इंडिया के लिए तैयार हैं वैभव सूर्यवंशी? एक्सपर्ट ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में युवा खिलाड़ियों के...

LPG Scam: गैस बुकिंग के नाम पर बड़ा साइबर फ्रॉड! ऐसे पहचानें स्कैम और बचाएं अपना पैसा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देशभर में एलपीजी गैस बुकिंग से...

कौन हैं कार्तिकेय भगवान, जानिए इनके जन्म और शक्ति के बारे में सब कुछ

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म ग्रंथों में भगवान...

Covid New Variant: सावधान! फिर पैर पसार रहा है कोरोना, नए वेरिएंट ने बढ़ाई चिंता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दुनिया में एक बार फिर कोविड...

Money Management Tips: इस तरह से करें मनी मैनेजमेंट, महीनें में हजारों रुपयों की कर लेंगे बचत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज हम आपको कुछ ऐसे उपयोगी...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵