देहरादून, 21 अप्रैल (हि. स.)। राम मंदिर मित्रलोक कालौनी में भगवान राम का प्रकटोत्सव धूमधाम से मनाया गया। पहले नवरात्र से शुरू हुए अखंड रामायण के पाठ का विश्राम हुआ। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना का अंगवस्त्र पहना कर व स्मृति चिह्न देकर मंदिर समिति ने स्वागत किया। इस मौके पर सूर्यकांत धस्माना ने श्रद्धालुओं को रामनवमी और मां के नवरात्रों की बधाई देते हुए कहा कि राम कथा मनुष्य को जीना सिखाती है। सूर्यकांत धस्माना ने मंदिर में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं से सामूहिक प्रार्थना करवा कर पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ राज्य की खुशहाली की कामना की। इस मौके पर उपस्थित श्रद्धालुओं को कोरोना किट वितरित की गई। कार्यक्रम के अंत में मंदिर प्रांगण में भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें भंडारे के पैकेट वितरित किये गए। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश




