back to top
26.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

टूटने लगा व्यापारियों के धैर्य का बांध

हरिद्वार, 05 जून (हि.स.)। उत्तराखंड में कोरोना कर्फ्यू को लेकर व्यापारियों का धैर्य अब जवाब देने लगा है। इतना ही नहीं व्यापारी अब अनोखे तरीके से सरकार तक अपनी बात पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसा ही अनोखा विरोध प्रदर्शन हरिद्वार में देखने को मिला। यहां व्यापारियों ने एक व्यक्ति को प्रतीकात्मक मुख्यमंत्री बनाकर कान में घंटी आदि बजाकर जगाने का प्रयास किया। वहीं, दूसरी ओर व्यापारियों ने अपनी दुकानों की चाबियों को हाथों में लेकर प्रदर्शन किया। हरिद्वार में गोरखनाथ व्यापार मंडल के व्यापारियों ने आज प्रदेश सरकार के खिलाफ अनोखा धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान व्यापारियों ने सोते हुए एक व्यक्ति को मुख्यमंत्री का प्रतीक बनाकर उसके सामने घंटी-घड़ियाल बजाए। साथ ही सरकार को जगाने का प्रयास किया। इस मौके पर प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला महामंत्री संजय त्रिवाल ने कहा कि व्यापारी लगातार कर्फ्यू में ढील देने और दुकानों को खोलने की अनुमति देने की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार कुंभकर्णी निद्रा में सोई है। व्यापारी आज भुखमरी की कगार पर पहुंच गए हैं। ऐसे में उनकी मांग है कि सरकार जमीनी स्तर पर सर्वे करवाकर प्रत्येक व्यापारी को दो-दो लाख रुपये का राहत पैकेज मुहैया कराए। उन्होंने कहा कि कोविड के नियमों का कठोरता से पालन करवाते हुए चारधाम यात्रा के साथ-साथ ट्रेन भी शुरू की जाए। दुकानों का खुलने का समय सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक किया जाए। जिससे लोगों की आर्थिकी पटरी पर आ सके। वहीं, युवा व्यापारी नेता अमन शर्मा ने कहा कि सरकार को जल्द ही सदन की बैठक बुलाकर बिजली, पानी, सीवर, हाउस टैक्स, जीएसटी, स्कूल की फीस माफ करनी चाहिए। श्री गुरु गोरखनाथ व्यापार मंडल के महामंत्री अतुल चैहान ने कहा कि यदि 8 जून के बाद भी व्यापारियों को कोई राहत नहीं दी गई तो हरिद्वार का व्यापारी देहरादून की ओर पैदल मार्च करेगा। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Divyanka Tripathi की गोद भराई की तस्वीरें वायरल, प्रेग्नेंसी ग्लो के साथ फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) ने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵