हल्द्वानी, 04 अप्रैल (हि.स.)। टीम थालसेवा ने रविवार को ओखलकांडा निवासी राधेश्याम और मोतीनगर निवासी मुन्नी की जिन्दगी संवार दी। राधेश्याम को कृतिम टांग और मुन्नी को ट्राई साइकिल प्रदान की गई। टीम थाल सेवा के प्रमुख सेवक दिनेश मानसेरा ने बताया कि कृतिम टांग और ट्राई साइकिल नाइजीरिया से गौरव दुग्गल परिवार ने भेजी हैं। उन्होंने बताया कि सुशीला तिवारी में एक नेपाली युवक की सर्जरी के लिए दो यूनिट रक्त की भी व्यवस्था की गई। हिन्दुस्थान समाचार/अनुपम गुप्ता/मुकुंद




