गोपेश्वर, 03 मई (हि.स.)। चमोली जिले में टैक्सी मैक्सी पर्वतीय महासंघ ने सरकार की कोरोना को लेकर लगाई पाबंदियों को देखते हुए मंगलवार से वाहनों का संचालन बंद करने का निर्णय लिया है। महासंघ के निर्णय का समर्थन करते हुए जिले की समस्त टैक्सी-मैक्सी यूनियनों भी मंगलवार से भी रोटेशन बंद करने का ऐलान कर दिया है। कोरोना के मद्देनजर सरकार की ओर से क्षमता के अनुरूप आधी सवारियों के साथ वाहन संचालन के निर्देश दिये हैं। लेकिन सरकार की ओर से किराये में वृद्धि को लेकर कोई भी निर्देश नहीं दिये है। इससे यह लोग खफा हैं। टैक्सी-मैक्सी पर्वतीय महासंघ ने सरकार से दोगुना किराया निर्धारित करने की मांग की थी। महासंघ के अध्यक्ष मदन मोहन नवानी ने बताया सरकार स्वयं की छवि के लिए किराया नहीं बढ़ा रही है। हिन्दुस्थान समाचार/जगदीश




