back to top
15.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

स्वामी यतीश्वरानंद ने ई-मेल आईडी जारी कर जनता से मांगे सुझाव

हरिद्वार, 19 मई (हि. स.)। गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग मंत्री स्वामी यतीश्वरानन्द ने अपनी ई-मेल आईडी सार्वजनिक कर जनता से सुझाव मांगे है। कोविड 19 के समय मे लगातार सक्रिय रहने वाले मंत्री स्वामी यतीश्वरानन्द ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक पोस्ट अपलोट की है।। उन्होंने लिखा है कि राज्य का विकास एवं उत्थान हमारी सरकार की प्राथमिकता है। जिसमे आपके सुझावों की अहम भूमिका है। इसलिए मुझसे जुड़े विभाग भाषा, पुनर्गठन, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग व कोरोना की रोकथाम के लि हम आपके सुझाव आमंत्रित करते है। प्रदेश व विभागीय हित मे होने वाले सुझावों को तत्काल अमल में लाया जाएगा। इसके साथ ही इमेज डालकर उसमे अपनी [email protected] ई-मेल आईडी सार्वजनिक की है। स्वामी यतीश्वरानन्द तीरथ सरकार के पहले मंत्री है जिन्होंने ई-मेल आई डी जारी कर जनता से सुझाव मांगे है। उन्होंने पीपीई किट पहन कर हरिद्वार के बेस हॉस्पिटल में कोरोना मरीजों व स्वास्थ्य कर्मियों से मिलने की पहल की थी। उत्तरकाशी के कोरोना प्रभारी होने के नाते वह तीन दिवसीय दौरे पर रहने के साथ साथ हरिद्वार में भी लगातार स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर रहे हैं। उनके देहरादून आवास से प्रदेश भर कोरोना मरीजों को बेड, ऑक्सीजन, आईसीयू, वेंटिलेटर दिलवाने के भी कार्य युद्धस्तर पर किया गया। मेल आईडी जारी होने के बाद उन्हें लगातार सुझाव के साथ साथ शिकायतें भी मिल रही हैं। इस पर स्वामी यतीश्वरानन्द का कहना है कि हमारी जवाबदेही जनता के प्रति है। उन्होंने हमें चुनकर भेजा है। इसलिए उनके सुझाव हमारी सरकार के लिए महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत जनभावनाओं के अनुरूप कार्य कर रहे है। जनता से मिलने वाले सुझाव व शिकायतों से वह मुख्यमंत्री को भी अवगत कराएंगे। हम राज्य व विभागीय हित मे मिलने वाले सुझावों पर अमल करेंगे। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत शुक्ल

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Rani Mukerji को सांवले रंग की वजह से मिला रिजेक्शन, फिर यू पलट गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में 90's से...

Travel Tips: बिना देरी के निकल जाएं इन जगहों पर, सुंदर हरा -भरा दिखेगा नजारा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप कई दिनों से...

Vastu Tips: नवरात्रि के नौ दिनों तक करें ये खास उपाय, घर में बनी रहेगी सुख समृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navratri) शुरू हो गई...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵