ऋषिकेश, 21 मार्च (हि.स.)। उत्तराखंड कांग्रेस महिला अध्यक्ष सरिता आर्य और पर्यवेक्षक परविंदर कौर रविवार दोपहर टिहरी जाते हुए ऋषिकेश से गुजरीं। नगर महिला कांग्रेस कमेटी ने रेलवे मार्ग पर स्थित कांग्रेस भवन में दोनों का फूल मालाओं से स्वागत किया। इस मौके पर नगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरोज देवराडी, प्रदेश महासचिव कमला शर्मा, विमला रावत ,प्रदेश सचिव मालती तिवारी, सेवादल की प्रदेश सचिव शोभा भट्ट, नगर निगम पार्षद शकुंतला शर्मा आदि मौजूद रहीं । हिन्दुस्थान समाचार /विक्रम/मुकुंद





