back to top
33.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

परिवहन व्यवसायियों के चूल्हे ठंडे होने से पहले राज्य सरकार करे आर्थिक पैकेज की घोषणा : डॉ राजे सिंह नेगी

ऋषिकेश, 05 मई (हि.स.)। आम आदमी पार्टी ने उत्तराखंड सरकार से परिवहन व्यवसायियों को विशेष राहत पैकेज दिए जाने की मांग की है। पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी डॉ राजे सिंह नेगी ने कहा कि दिल्ली सरकार की तर्ज पर उत्तराखंड की तीरथ सिंह रावत सरकार को कोरोना संकट के चलते बर्बादी की कगार पर खड़े परिवहन व्यवसायियों के लिए विशेष राहत पैकेज की तुरंत घोषणा करनी चाहिए। एक जारी बयान में डॉ नेगी ने कहा कि कोरोना के कहर से हर कोई कराह रहा है।उत्तराखंड में हर गुजरते दिन के साथ कोरोना संक्रमितों के साथ मौत का आंकड़ा एक ऐसा रिकॉर्ड बनाता जा रहा है जिसे देख ,सुन और महसूस कर हर कोई सकते मे है।इन सबके बीच राज्य के हजारों परिवहन व्यवसायियों के घरों के चूल्हे अभी से ही ठंडे पड़ने लगे हैं।चारधाम यात्रा पहले ही स्थगित कर चुकी प्रदेश सरकार के निर्णय से सहमे हुए परिवहन व्यवसायियों को अब संभावित दिखाई दे रहे सम्पूर्ण लॉकडाउन को लेकर नींदें उड़ी हुई हैं। उन्होंने कहा कि पिछले एक वर्ष से परिवहन व्यवसाय ठप है। निजी परिवहन व्यवसायी आर्थिक मंदी का सामना कर रहे हैं। लिहाजा प्रदेश सरकार को जल्द सुध लेते हुए परिवहन व्यवसायियों के लिए आर्थिक पैकेज की घोषना करनी चाहिए। साथ ही उन्होंने वाहन टैक्स, परमिट, इंश्योरेंस में सालभर तक राहत देने की मांग भी की। पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी नेगी ने कहा कि वैश्विक बीमारी के चलते इस वर्ष भी चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले बिगडते हालात को देखते हुए प्रदेश सरकार द्वारा स्थगित कर दी गई है। लगातार दूसरे वर्ष यात्रा ठप्प होने से निजी परिवहन व्यवसाय पर इसका व्यापक असर पड़ना तय है। परिवहन व्यवसाय ठप होने से अभी से ही हजारों परिवार आर्थिक संकट से जूझने लगे हैं। परिवहन संस्थाओं के पास चालक और परिचालकों को मानदेय देने के लिए पैसा भी नहीं है। हिन्दुस्थान समाचार /विक्रम/चंद्र

Advertisementspot_img

Also Read:

नितिन नवीन को मिलेगा टाइप-8 सरकारी बंगला, जानिए कितनी बड़ी होती है कोठी और कौन-कौन सी खास सुविधाएं?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली के लुटियंस जोन में बने सरकारी बंगले सिर्फ रहने की जगह नहीं, बल्कि सत्ता, जिम्मेदारी और व्यवस्था का प्रतीक माने...
spot_img

Latest Stories

Jhargram Assembly Seat पर BJP दिखाएगी दम या TMC का चलेगा सिक्का, जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 जैसे-जैसे...

Akshay Kumar ने Rajpal Yadav को क्याें किया साइड? अब एक्टर ने तोड़ी चुप्पी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अक्षय कुमार Akshay Kumar इस...

RCB vs SRH मैच से पहले होने वाली IPL Opening Ceramony रद्द, BCCI ने किया कंफर्म

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 की शुरुआत...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵