back to top
22.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

श्रीझंडा मेला नगर परिक्रमा रविवार को, पुलिस ने रूट डायवर्ट किया

देहरादून, 03 अप्रैल (हि.स.)। कोरोना बंदिशों के बीच देहरादून शहर में रविवार को ऐतिहासिक श्रीझंडे मेला की नगर परिक्रमा निकाली जाएगी। इसके मद्देनजर पुलिस ने रूट डायवर्ट किया है। पुलिस ने लोगों को यातायात प्लान देखकर ही घर से निकलने की सलाह दी है। ऐतिहासिक झंडे जी का मेला गुरुवार को ध्वज आरोहण के साथ शुरू हुआ था। पुलिस प्रशासन ने नगर परिक्रमा में शामिल आमजन, भक्तों व वरिष्ठजनों से कोरोना मानकों का शतप्रतिशत पालन करने की अपील की है। नगर परिक्रमा दरबार साहिब परिसर से प्रारम्भ होकर भंडारी बाग चौक,आढ़त बाजार,दर्शनी गेट,गऊघाट कट,श्रीमहंत साहिबान की समाधि स्थल लक्खीबाग से दरबार साहिब वापस आएगी। पुलिस का यातायात प्लानः नगर परिक्रमा के दरबार साहिब से चलने व दर्शनी गेट पहुंचने से पूर्व गऊघाट पर स्थित कट को खोला जाएगा व रेलवे गेट से सहारनपुर रोड की ओर जाने वाले यातायात को गऊघाट कट पर रोक-रोककर चलाया जाएगा। नगर परिक्रमा के पिछले हिस्से के गऊघाट कट पार करने पर यातायात को सामान्य कर दिया जाएगा। अगला हिस्सा मातावाला बाग पहुंचने से पूर्व निंरजनपुर मण्डी से लालपुल की ओर आने वाले समस्त यातायात को कमला पैलेस की ओर डायवर्ट किया जाएगा। लालपुल से मातावाला बाग की ओर आने वाले यातायात को निंरजनपुर मंडी की ओर भेजा जाएगा। परिक्रमा के सहारनपुर चौक पहुंचने से पहले बल्लीवाला चौक से कांवलीरोड की ओर आने वाले यातायात को बल्लूपुर, जीएमएस रोड की ओर पिछला हिस्सा सहारनपुर चौक से झंडा बाजार की ओर प्रवेश करने पर यातायात को सामान्य कर दिया जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश/मुकुंद

Advertisementspot_img

Also Read:

Rohit Shetty firing case: कोर्ट ने आरोपियों की दी पुलिस कस्टडी, डायरेक्टर के आवास के बाहर कड़ी सुरक्षा तैनात

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मुंबई के जुहू इलाके में मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना ने फिल्म इंडस्ट्री...
spot_img

Latest Stories

हरिणी नाम का मतलब-Harinee Name Meaning

Meaning of Harinee / हरिणी नाम का मतलब :Deer/...

Dhurandhar फेम Saumya Tandon का सिजलिंग रूप कर गया सबको दीवाना, हर तरफ छाई एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) में थप्पड़...

राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटने पर क्या कम होगी राघव चड्ढा की सैलरी? जानिए पूरा नियम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद...

ये रहे क्रिकेट के 5 सबसे बड़े स्टेडियम, विशालकाय आकार कर देगा हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट स्टेडियमों की एक...

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखेगे ये ड्रिंक्स, सेहतमंद रहेंगे आप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे: असम में गरजे CM योगी, बोले- नो कर्फ्यू, नो दंगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵