back to top
22.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026

Shortcode Working ✅

[pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जूना अखाड़े की शैलजा देवी श्रेष्ठ आध्यात्मिक गुरु अवार्ड से सम्मानित

हरिद्वार, 27 अप्रैल (हि.स.)। श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा की निर्माण व्यवस्था महामंत्री सहयोगिनी शैलजा देवी जो कि देश-विदेश में योग, ध्यान तथा सनातन धर्म के प्रचार में अनवरत मशगूल रहती है, को प्रसिद्व शैक्षणिक विकास एवं संशोधन केन्द्र सीईजीआर की ओर से श्रेष्ठ अध्यात्मिक गुरु अवार्ड से नवाजा गया है। सहज योगिनी शैजला देवी को यह गौरवशाली पुरस्कार उनके शैक्षणिक और मानवीय विकास तथा संशोधन के क्षेत्र में किये गये अद्वितीय कार्यों के लिए प्रदान किया गया है। यह पुरस्कार बेविनार के जरिये प्रदान किया गया। पुरस्कार देने वाली प्रसिद्व संस्था सीईजीआर नेशनल काउंसिल है जिनमें भारत के सैकड़ों शिक्षण शास्त्री, उद्योग गृह, 50 चांसलर व उप चांसलर शामिल हैं। सहज योगिनी शैलजा देवी सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार के अलावा देश-विदेश में योग, ध्यान कराती हैं। उनका यह शिविर काफी प्रसिद्व है। उनके द्वारा लगातार धर्म के सथ सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती रही हैं। हरिद्वार में जारी कुम्भ मेला 2021 में भी उन्होंने कई सामाजिक दायित्वों के तहत कार्यों को पूर्ण कराया। विश्वव्यापी महामारी के इस दौर में भी उन्होंने लगातार जरूरतमंदों को यथासंभव सहयोग कर रही हैं। उनके अनेक सेवा कार्यों में जूनागढ़ गुजरात में निःशुल्क तबीजी इलाज और औषधि तथा भोजन की व्यवस्था भी शामिल है। उनके ऋषिकेश स्थित आश्रम में हर महीने जरूरतमंदों को राशन किट दी जाती है। कुम्भ मेले में उन्होंने साधु-संतों के लिए साउथ इंडियन, पंजाबी, चाइनीज भोजन देने की सेवा भी बड़े पैमाने पर की गई। सहजयोगिनी शैलजा देवी गिरनार साधना आश्रम जूनागढ़ की महामंत्री भी हैं। सहजयोगिनी शैलजा देवी को 2021 का श्रेष्ठ आध्यात्मिक गुरु अवार्ड देने पर जूना अखाड़े के संरक्षक श्रीमहंत हरिगिरि, सभापति श्रीमहंत प्रेमगिरि महाराज के साथ कई श्रीमहंतांे ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत

Advertisementspot_img

Also Read:

तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन बने Sir James Anderson, विंडसर कैसल में मिला ब्रिटिश नाइटहुड का सम्मान

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । इंग्लैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज और टेस्ट क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले जेम्स एंडरसन को...
spot_img

Latest Stories

घर पर पार्लर जैसा Pedicure करें, चमक उठेगा पैर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में पार्लर...

Ashtami Mantra: आज चैत्र अष्टमी के दिन करें इन मंत्रों का जाप, प्रसन्न हो जाएंगी माता महागौरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि का पर्व बड़े...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵