back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गरीब मेधावी बच्चों को छात्रवृत्ति वितरित

नैनीताल, 11 अप्रैल (हि.स.)। अमेरिका में कार्यरत नगर के संदीप सिंह खेतवाल की प्रेरणा से डीडीएस चाइल्ड फेडरेशन द्वारा नगर के गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले परिवारों के मेधावी बच्चों को पढ़ाई जारी रखने के लिए वर्ष 2018 से हर वर्ष छात्रवृत्ति दी जाती है। इस कार्य में सेवानिवृत्त मुख्य आयकर आयुक्त तारा कुमार साह द्वारा भी फाउंडेशन को सहयोग दिया जाता है। रविवार को श्रीराम सेवक सभा के सभागार में फाउंडेशन की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में ऐसे 30 मेधावी बच्चों को प्रत्येक माह 2250 रुपये की दर से तीन माह की कुल 2.7 लाख रुपए की छात्रवृत्ति भेंट की गई। इससे पहले अक्टूबर 2020 में भी इन बच्चों को 6 माह की 5.4 लाख रुपये की छात्रवृत्ति वितरित की गई थी। इस मौके पर संस्था की अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल, सचिव ममता रावत सहित दीपक गुरुरानी टीके साह, शंकर दत्त जोशी, पूर्व सभासद किरन साह, श्रीराम सेवक सभा के अध्यक्ष मनोज साह व उपाध्यक्ष विमल चौधरी आदि भी मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/डॉ.नवीन जोशी/मुकुंद

Advertisementspot_img

Also Read:

Children’s Day 2025: एक दौर में छाए रहे ये बाल कलाकार, जानिए आज कहा हैं ये चमकते चेहरे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 14 नवंबर पूरे देश में बाल दिवस के रूप में मनाया जाने वाला यह दिन बच्चों की मुस्कान और मासूमियत के नाम...
spot_img

Latest Stories

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...

Alia Bhatt Birthday: 19 की उम्र में एक्ट्रेस ने किया डेब्यू, बड़ा अनोखा रहा अब तक का फिल्मी सफर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आलिया भट्ट सिनेमा की चर्चित...

Vastu Tips: पापमोचनी एकादशी के दिन करें ये वास्तु उपाय, घर में सुख समृद्धि की होगी वृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पापमोचनी एकादशी के दिन आपको...