देहरादून, 21 जून (हि.स.)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सोमवार को योग साधकों और योग प्रेमियों ने भारतीय योग संस्थान, उत्तराखंड की देहरादून इकाई के योग कार्यक्रम में योगाभ्यास किया। कार्यक्रम प्रात: 5:30 बजे से 7:15 बजे तक चला। वर्चुअल माध्यम से मुख्य अतिथि सतीश जोशी एवं बिन्दु जोशी ने दीप प्रज्जवलित कर योग, प्राणायाम और ध्यान की चुनिंदा क्रिया कराईं। प्रदेश मंत्री मोहनलाल विरमानी ने मुख्य अतिथि का स्वागत और विदिशा ने संचालन किया। मनोज राजदेवन, रंजीता राणा, गुलशन कुमार और सचिन धीमान ने भजन-गीत प्रस्तुत किए। संस्थान के योग शिक्षकों एवं देहरादून के चारों जिला प्रमुखों ने इसमें सक्रिय भूमिका निभाई। देहरादून में योग की अलख जगाने वाले योग गुरु स्व. राधेश्याम जोशी को याद किया गया। योग दिवस पर पूरी दून वैली योगमय दिखाई पड़ी। भारतीय मजदूर संघ ने कांवली रोड स्थित कार्यालय एवं अनेकों संस्थाओं और योग प्रेमियों ने अपने-अपने घर पर योग दिवस मनाया और करो योग रहो निरो का संकल्प लिया। हिन्दुस्थान समाचार/ साकेती




