रुद्रपुर, 01 जून (हि.स.)। रुद्रपुर राइजिंग फाउंडेशन का मेडिकल कालेज में भोजन वितरण अभियान मंगलवार को भी जारी रहा। सांसद प्रतिनिधि विपिन जल्होत्रा ने अंग वस्त्र भेंटकर राइजिंग सदस्यों को सम्मानित किया। मेडिकल कालेज में राइजिंग फाउंडेशन ने आज भी भोजन,पानी व बिस्कुट वितरित किये। मेडिकल कालेज में भर्ती कोरोना पीड़ितों के तीमारदारों, मेडिकल स्टाफ ,वेक्सिनेशन व आरटीपीसीआर जांच कराने आने वाले लोगों के लिए फाउंडेशन का अभियान काफी मददगार साबित हो रहा है। सम्मानित होने वालों में चन्द्र कला राय, दीपा राय, अर्चना राय , सुमन मिश्रा, सुमन तिवारी शामिल हैं। हिन्दुस्थान समाचार/ विजय आहूजा




