नैनीताल, 01 जून (हि.स.)। केंद्र सरकार ने मंगलवार को नैनीताल विधानसभा के अंतर्गत विकासखंड रामगढ़ के चमडिया-लोहाली मोटर मार्ग पर पल्लाडाना से जौरासी के बीच दूसरे चरण में डामरीकरण के लिए तीन करोड़ 54 लाख रुपये स्वीकृति किए हैं। नैनीताल विधायक संजीव आर्य ने बताया कि इस सात किलोमीटर मार्ग का निर्माण 4 करोड़ 80 लाख की लागत से पूर्ण हो चुका है। इसके उपरांत दूसरे चरण में इस मार्ग पर डामरीकरण करने की स्वीकृति भी प्राप्त हो गई है। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व सोमवार को केंद्र सरकार की ओर से फतेहपुर से बेल के बीच 10 किलोमीटर लंबी सड़क पर डामरीकरण करने के लिए 5.22 करोड़ रुपए हुये थे। हिन्दुस्थान समाचार/डॉ.नवीन जोशी




