Ram temple fund dedication chariot journey begins in Devprayag
Ram temple fund dedication chariot journey begins in Devprayag

देवप्रयाग में राम मंदिर निधि समर्पण रथ यात्रा शुरू

नई टिहरी, 15 जनवरी (हि.स.)। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निधि समर्पण यात्रा अभियान की देवप्रयाग संघ कार्यालय से रथ शोभायात्रा की शुरुआत शुक्रवार को हुई। संघ घोषित देवप्रयाग जिले में इसके तहत जन जागरण अभियान चलेगा। भगवा ध्वज फहराते हुए रथ यात्रा देवप्रयाग से रवाना हुई। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निधि समर्पण रथयात्रा मुनिकीरेती, नरेंद्रनगर, आगराखाल, गजा, पोखरी, जामणीखाल,हिंडोलाखाल, बगवान, लक्षमोली होते कीर्तिनगर पहुंचेगी। इस दौरान विचार गोष्ठियां भी आयोजित होंगी। जिला अभियान प्रमुख राकेश गुसाईं की अगुवाई में जिला कार्यवाह राकेश टोडरिया, जिला प्रमुख मोहन, जिलाध्यक्ष ज्योति कैतुरा, जिला सदस्य अशोक तिवारी व मुकेश भट्ट यात्रा के साथ रवाना हुए। मौके पर अभियान प्रमुख धन सिंह सजवाण,जिला संघचालक सुरेश कोटियाल, नगर कार्यवाह शिव मूर्ति संपत, जिला सेवा प्रमुख भगवती कोटियाल, जिला विद्यार्थी प्रमुख किशोर शर्मा, नगर प्रचार प्रमुख प्रमोद टोडरिया, दिलवर सिंह, सुरेश मिश्रा, विष्णु नौटियाल, शशि प्रकाश नेगी, अतुल कोटीयाल आदि मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/प्रदीप डबराल/मुकुंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in