नई टिहरी, 23 जून (हि.स.)। राजीव गांधी पंचायत राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मोहित उनियाल और जिला संयोजक कुलदीप सिंह पंवार के नेतृत्व में जाख चौराहा, जाख लगा, जुदाशु , नैल व कोटी कालोनी में राजीव गांधी पंचायत राज संगठन के सम्बंध में आम लोगों के साथ चौपाल लगाकर बैठक की। इस दौरान लोगों कोरोना को कोरोना का टीका लगवाने के लिए जागरूक किया गया। हिन्दुस्थान समाचार/प्रदीप डबराल




