back to top
20.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

तीर्थयात्रियों को भोजन पैकेट वितरित कर रहे हैं पुरोहित

हरिद्वार, 08 जून (हि.स.)। तीर्थ पुरोहितों की ओर से संचालित मां गंगा रसोई हरिद्वार आने वाले तीर्थयात्रियों को पिछले पंद्रह दिन से भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। श्री पंचायती धड़ा फिराहेड़ियान के महामंत्री उमाशंकर वशिष्ठ व सचिन कौशिक ने बताया कि कोरोना काल में गरीब, जरूरतमंदों व बाहर से अस्थि प्रवाह के लिए आने वाले यात्रियों की सेवा के लिए मां गंगा रसोई प्रतिदिन एक हजार भोजन पैकेट वितरित कर रही हैं। बाहर से तीर्थ पुरोहितों की गद्दी पर पहुंचने वाले यात्रियों, पंतदीप पार्किंग, रेलवे स्टेशन व बस स्टैण्ड में प्रतिदिन यात्रियों को भोजन वितरित किया जा रहा है। मंगलवार को एडवोकेट एमपीएस गिल अनिरूद्ध शर्मा, विकास कुमार जैन आदि ने रेलवे स्टेशन पहुंचकर यात्रियों को भोजन वितरण में सहयोग किया। इस कार्य में प्रशांत पालीवाल, मृदुल किशोर कांकर, आशीष गौतम, सतीश जगता, महेश तंुबडिया, अशोक तुंबडिया, अमर आत्रेय, प्रदीप निगारे, सुरेन्द्र झा आदि तीर्थ पुरोहित रसोई के संचालन व भोजन वितरण में सहयोग कर रहे हैं। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Gold Petrol-Diesel Price Today: सस्ता हुआ कच्चा तेल, क्या पेट्रोल-डीजल भी होंगे सस्ते? जानिए सोने-चांदी का ताजा हाल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की...

जब गणेश भगवान ने परिक्रमा से जीती प्रतियोगिता, जानें पूरी कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज बुधवार के दिन गणेश...

Travel Tips: पार्टनर के साथ घूमने का बनाएं प्लान, यहां बिता सकेंगे सुकून के पल

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर इस समय आप अपने...

Vastu Tips: घर में शांति और तरक्की बनाएं रखने के लिए करें ये वास्तु उपाय, नकारात्मकता होगा दूर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵