back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आईसीआईसीआई बैंक से डायलिसिस मशीनों के मिलने की संभावना

नैनीताल, 20 अप्रैल (हि.स.)। आईसीआईसीआई बैंक ने उत्तराखंड में सीएसआर यानी ‘कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी’ फंड के अंतर्गत शिक्षा, स्वास्थ्य तथा कौशल विकास के क्षेत्र में बड़े स्तर पर कार्य करने की इच्छा जताई है। इस कड़ी में के रीजनल हेड मनीष मल्होत्रा तथा उनकी टीम ने राज्य के कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य तथा नैनीताल के विधायक संजीव आर्य से मुलाकात की। बताया गया है कि इस दौरान राज्य में 25-25 लाख रुपये की कीमत की दो अत्याधुनिक जर्मन तकनीक पर आधारित डायलिसिस मशीनें लगाने, राज्य के दर्जन भर जीर्ण-शीर्ण सरकारी विद्यालयों को गोद लेने एवं निर्बल वर्ग के युवाओं को आधुनिक उद्योगों की आवश्यकता का कौशल विकास देकर रोजगार दिलाने की योजना है। इस कड़ी में एक डायलिसिस हरिद्वार में लगनी तय है, जबकि एक को नैनीताल स्थित बीडी पांडे जिला चिकित्सालय में लगाने पर विचार किया जा रहा है। इसके अलावा नैनीताल एवं बाजपुर विधानसभाओं के करीब एक दर्जन खस्ताहाल प्राथमिक विद्यालयों को आईसीआईसीआई बैंक गोद लेकर हर विद्यालय में करीब 2-3 लाख रुपये तक के कार्य कराएगा। इसी तरह दोनों विधानसभाओं के 30-40 युवाओं को कौशल विकास का प्रशिक्षण दिये जाने पर भी कमोबेश सहमति बन चुकी है। बताया गया है कि आईसीआईसीआई पिछले दो वर्षों में देहरादून जिले के करीब 600 युवाओं को कौशल विकास का प्रशिक्षण देने के साथ ही नौकरी भी दिला चुका है। क्षेत्रीय विधायक संजीव आर्य ने बताया कि इसके अलावा मुख्यालय में झील विकास पर भी बात हुई है। नौका चालकों के लिए शेड आदि भी बनाए जा सकते हैं। हिन्दुस्थान समाचार/डॉ.नवीन जोशी

Advertisementspot_img

Also Read:

कौन सी पेमेंट्स पर लगेगा क्रेडिट कार्ड चार्ज, जानें पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 15 जनवरी 2026 से ICICI बैंक के रिटेल क्रेडिट कार्ड पर ऑनलाइन गेमिंग, वॉलेट और हाई-वैल्यू ट्रांजैक्शन पर 2% तक अतिरिक्त...
spot_img

Latest Stories

इस दिन से खुलेगा केदारनाथ का कपाट, जानिए 6 महीने क्यों बंद रहता है मंदिर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। केदारनाथ मंदिर (Kedarnath Dham) जो...

रुचिका नाम का मतलब- Ruchika Name Meaning

Meaning of Ruchika / रुचिका नाम का मतलब: Bright,...

IPL 2026: मिचेल स्टार्क की एंट्री पर सस्पेंस के बीच Hemang Badani ने दिया अपडेट, NOC का इंतजार कर रही है DC

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵