back to top
30.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

महापौर के ऑरेंज सिटी के प्रस्ताव पर राजनीति गरमाई

ऋषिकेश, 17 मार्च ( हि.स.)। महापौर अनीता ममगांंई के ऑरेंज सिटी के प्रस्ताव के सदन में गिर जाने के बाद राजनीतिक गरमा गई है । इस मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी के पार्षद और महापौर आमने-सामने आ गए हैं। उन्होंने इस प्रस्ताव का विरोध शुरू कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ निगम पार्षद शिव कुमार गौतम ने कुछ पार्षदों के साथ बुधवार को भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में पत्रकार वार्ता में आरोप लगाया कि ममगांंई ऋषिकेश को ऑरेंज सिटी बनाए जाने की बात कह कर संतों की राजनीति कर रही हैं। चुनाव जीतने के बाद उन्होंने अपने कार्यालय को ऑरेंज रंग से रंग दिया था । कुछ समय बाद उन्होंने उस रंग को हटवा दिया था। गौतम का कहना है कि वह शहर को ऑरेंज सिटी बनाने के विरोध में नहीं है। वह निगम क्षेत्र में सभी वार्डों के विकास की लड़ाई लड़ रहे हैं। नगर निगम को बने ढाई वर्ष हो चुके हैं। महापौर ने निगम पार्षदों की समस्याओं को नहीं सुना। इसके कारण पार्षदों को अपने वार्डों में दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। यह बात सही है कि ऋषिकेश संत नगरी है लेकिन अपने मन को भी इस संबंध में साफ करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि नगर निगम में किसी भी तरह सरकारी धन का दुरुपयोग नहीं होने दिया जाएगा। विकास तेवतिया ने कहा इस मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी के सभी नगर निगम पार्षद एकजुट हैं। इस संबंध में महापौर भ्रांति फैला रही हैं । वह लोग महापौर की कार्यप्रणाली से त्रस्त हैं। स्ट्रीट लाइट में बड़े घोटाले की बू आ रही है। उसकी जांच कराई जानी चाहिए। पार्षद सुंदरी कंडवाल ने कहा कि अभी तक उनके प्रस्ताव पर कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है। सभासद हरीश तिवारी ने कहा कि सभासदों का विरोध भगवे का नहीं, वार्डों में काम न किए जाने का है। रीना शर्मा ने कहा कि जो संत कल सड़कों पर निकले, वह उस समय कहां थे जब मंदिरों को तोड़ा जा रहा था। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती ने कहा कि रंग भगवा नहीं है विचार भगवा है। तीन दिनों से नगर निगम के पार्षदों के बीच वैचारिक लड़ाई चल रही है। उसका कारण संगठन के साथ नगर निगम महापौर का तालमेल न होना है। पत्रकार वार्ता में नगर निगम पार्षद शिव कुमार गौतम, विकास तेवतिया, तनू तेवतिया, रीना शर्मा, मनोज प्रभाकर, सुंदरी कंडवाल, राजेश दिवाकर,शौकत अली, मीनाक्षी बिरला, लता तिवाडी, राम अवतारी पवाँर , लव काम्बोज, चेतन चौहान, राजेंद्र प्रेम बिष्ट, जयेश राणा, नामित सभासद ऋषि कांत गुप्ता, संजीव पाल, राजू नरसिंम्हा, प्रदीप कोहली, नगर पालिका सभासद हरिश तिवारी सहित अन्य पार्षद मौजूद रहे । हिन्दुस्थान समाचार /विक्रम/मुकुंद

Advertisementspot_img

Also Read:

पुणे की मेयर बनीं BJP की मंजुषा नागपुरे, निर्विरोध चुनी गईं, जाने पढ़ाई से लेकर राजनीति तक का सफर

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क। महाराष्ट्र के पुणे में नगर निकाय चुनाव के नतीजों सामने आ रहे हैं। इस बीच, बीजेपी की उम्मीदवार मंजुषा नागपुरे को...
spot_img

Latest Stories

28 या 29 मार्च कब रखा जाएगा कामदा एकादशी का व्रत? जानें सही तारीख और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी व्रत...

Free Legal Aid: मुफ्त में मिलेगा वकील और कानूनी मदद, जानिए कैसे उठाएं इस सरकारी सुविधा का फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्याय का अधिकार हर किसी व्यक्ति...

नवरात्रि की अष्टमी-नवमी को ही क्यों करते हैं कन्या पूजन? जानिए इससे जुड़ी कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज अष्टमी और नवमी के...

Jhargram Assembly Seat पर BJP दिखाएगी दम या TMC का चलेगा सिक्का, जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 जैसे-जैसे...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵