back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सरोना अस्पताल से दुर्गम क्षेत्र के लोगों को उपचार में मिलेगा लाभ:मंत्री जोशी

देहरादून, 29 मई (हि.स.)। कोविड प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को सरोना स्थित राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय को02 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, 4 जम्बो ऑक्सीजन सिलेण्डर व बेड उपलब्ध करवाए। अस्पताल में ऑक्सीजन बेड उपलब्ध हो जाने के उपरांत सरोना तथा आसपास के ग्रामीणों को कोरोना उपचार की सुविधा उपलब्ध होगी। काबीना मंत्री ने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया कि क्षेत्र के अत्यधिक गरीब तथा ऐसे परिवार जिनके रोजगार वर्तमान कोविड संकट के चलते आजीविका का संकट खड़ा हो गया है, उन्हें ग्रामप्रधानों की ओर से चिह्नित करा कर राशन किट उपलब्ध करवाई जाएगी। काबीना मंत्री ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड उपचार सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। हमारा प्रयास है कि ‘‘जहां बीमार वहीं मिले उपचार’’। इसलिए ग्रामीण स्तर पर पूर्व से ही मौजूद चिकित्सा ढांचे को कोविड उपचार योग्य बनाया जा रहा है। इसके अलावा कोविड निगरानी हेतु आक्सीमीटर, थर्मामीटर बैंक बनाए गए हैं। प्राथमिक उपचार के लिए कोराना उपचार किट वितरित की जा रही हैं। साथ ही यह भी ध्यान रखा जा रहा है कि क्षेत्र में कोई भूखा न रहे। मंत्री ने ग्रामीणों को स्टीमर (भाप लेने वाली मशीन) एवं सेनेटाइजर भी वितरित किए। इस दौरान अस्थल के जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह ने कहा कि सरोना अस्पताल में कोरोना उपचार सुलभ होने से क्षेत्र की छमरोली, सरोना, नांलीकलां, सिल्ला, क्यारा के क्षेत्रों के लगभग 1600 परिवारों को लाभ मिलेगा। सरोना के लोगों को उपचार के लिए सहत्रधारा तक तकरीबन 22 किलोमीटर की सीधी चढ़ाई तथा खतरनाक कच्चे रास्तों से होते हुए देहरादून, अथवा इतनी ही दूर मसूरी जाना पड़ता था। ग्रामीणों ने मंत्री से मांग की है कि ग्रामीण क्षेत्र में सड़क की स्थिति को तत्काल ठीक कराया जाए ताकि आपातकाल के दौरान इसका सदुपयोग हो सके। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह, मण्डल महामंत्री नारायण सिंह राणा, सुन्दर पयाल, जगदीश पयाल,अनीता जवाड़ी, ग्राम प्रधान भारती उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Astro Today 24 March 2026: मीन राशि -आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी, इनकम में बढ़ोतरी होगी

धन लाभ: आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। नौकरीपेशा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵