गोपेश्वर, 24 मार्च (हि.स.)। जिला मुख्यालय में लगने वाले जाम से निजात के लिये नगर पालिका ने बुधवार को सीतापुर चिकित्सालय की खाली भूमि पर निःशुल्क पार्किंग तैयार कराई है। यह नगर पालिका का अच्छा कदम है पर लोगों को इस जमीन में लगे पेड़ों की वजह से वाहनों को पार्क करने में दिक्कत हो रही है। यह पार्किंग शहर के मध्य है। सतेसिंह, जवाहर सिंह और नरेंद्र आदि का कहना है कि अगर पेड़ों को छंटवा दिया जाए तो पार्किंग का अधिक फायदा हो सकता है। नगर पालिका के अधिशासी अभियंता अनिल पंत का कहना है कि पेड़ों का संरक्षण करते हुए आवश्यक व्यवस्था की जाएगी। हिन्दुस्थान समाचार/जगदीश/मुकुंद




