हरिद्वार, 09 मार्च (हि.स.)। सिडकुल स्थित सत्यम ऑटो कम्पोनेट से निकाले गए कर्मचारियों ने मजदूर महापंचायत का आयोजन किया। इस महापंचायत में मजदूरों के आह्वान पर हीरो मोटोकॉर्प से निकाले गए अरुण सैनी सहित अन्य मजदूर भी परिवार सहित सम्मिलित हुए। किसान मजदूर संगठन सोसाइटी के प्रदेश अध्यक्ष नवीन मौर्या, प्रदेश सचिव ब्रह्मपाल धीमान कांग्रेसी नेता अम्बरीष कुमार ने मजदूरों को संबोधित किया। इन नेताओं ने कहा कि रानीपुर विधानसभा में सिडकुल के मजदूरों का बहुत बुरा हाल है। अगर सत्यम ऑटो कंपोनेंट ने इन श्रमिकों को बहाल नहीं किया तो आंदोलन किया जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत/मुकुंद




