back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हल्द्वानी की बनभूलपुरा हिंसा मामले में आरोपी अब्दुल मलिक पर UAPA के तहत कार्रवाई, लगा अल बशर की मौत का भी आरोप

Haldwani Violence: हल्द्वानी के बनभूलपुरा हिंसा मामले के मुख्य आरोपित अब्दुल मलिक सहित 36 लोगों पर पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है।

हल्द्वानी, (हि.स.)। हल्द्वानी के बनभूलपुरा हिंसा मामले के मुख्य आरोपित अब्दुल मलिक सहित 36 लोगों पर पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। पुलिस इनके खिलाफ हिंसा भड़काने से लेकर तमाम तरह के आरोपों में 16 धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज कर चुकी है। इसके साथ ही यूएपीए के तहत कार्रवाई भी की जा रही है।

शक है कि हिंसा भड़काने के लिए अल बशर को निशाना बनाया गया

हिंसा के दिन घायल मिले युवक अल बशर की पिछले दिनों मौत के बाद इस मामले के आरोप में भी पुलिस ने इन आरोपितों को घेरे में लिया है। शक है कि हिंसा भड़काने के लिए अल बशर को निशाना बनाया गया। नई बस्ती ताज मस्जिद निवासी अल बशर (18 वर्ष) बीती आठ फरवरी को लाइन नंबर 17 के पास लहूलुहान पड़ा मिला था। उसके पेट पर किसी धारदार हथियार से वार किया गया था। इस हमले में उसकी आंतें बाहर आ गई थीं। 25 फरवरी को सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने अल बशर की मौत के मामले में गहराई से छानबीन शुरू कर दी है

सूत्रों के मुताबिक, अब्दुल मलिक समेत जिन 36 लोगों पर बनभूलपुरा थाना पुलिस की ओर से मुकदमा दर्ज है, उन्हीं पर अल बशर की हत्या का भी शक है। आशंका जताई जा रही है कि हिंसा को भड़काने के लिए अल बशर को निशाना बनाया गया। पुलिस ने अल बशर की मौत के मामले में गहराई से छानबीन शुरू कर दी है। इसके साथ ही घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी चेक किए जा रहे हैं। पुलिस हादसे के एंगल को ध्यान में रखकर भी जांच कर रही है। जांच में अगर अल बशर को निशाना बनाए जाने की पुष्टि होती है, तो मुकदमे में पुलिस हत्या की धारा भी बढ़ाएगी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

गाजियाबाद में तीन बहनों की मौत पर सोनू सूद ने उठाई कड़ी कार्रवाई की मांग, सोशल मीडिया पर की भावुक अपील

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक रिहायशी इमारत की नौवीं मंजिल से कूदकर तीन नाबालिग बहनों की मौत की खबर ने...
spot_img

Latest Stories

गर्मी में बाहर निकलते ही जलने लगती है त्वचा, तो करें ये उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मी में महिलाओं को अक्सर...

Vastu Tips: आर्थिक तंगी से हैं परेशान, तो करें ये वास्तु उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...