back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मंत्रीभगत ने टिहरी में पौधरोपण किया

नई टिहरी, 05 जून (हि.स.)। विश्व पर्यावरण दिवस पर टिहरी पहुंचे शहरी विकास व खाद्य मंत्री बंशीधर भगत ने पिकनिक स्पाट के पास पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का जहां संदेश देने का काम किया गया, वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक किशोर उपाध्याय के नेतृत्व में स्व. राकेश सेमवाल स्मृति वन में फलदार व गैर फलदार पौधों का रोपण किया। जबकि राड्स संस्था ने चौपड़ियाल गांव में पर्यावरण संरक्षण को जागरूकता रैली निकालने के बाद पौध रोपण का कार्यक्रम किया। किशोर उपाध्याय ने कहा पर्यावरण की रक्षा के साथ-साथ वनों पर जीवन यापन करने वाले लोगो की भी रक्षा होनी चाहिए, क्योंकि मध्य हिमालय ही भरपूर ऑक्सीजन देता है। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने व्याख्या करते हुए कहा था कि एक पेड़ 75,000 रुपये की आय देता है। इससे अंदाज लगाया जा सकता है कि उत्तराखंड सहित मध्य हिमालय के जंगल कितनी आय करते है। अब समय आ गया है कि इसी आधार पर देश की सकल घरेलू उत्पाद का निर्धारण होना चाहिए। दूसरी ओर प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता व राड्स संस्था के अध्यक्ष सुशील बहुगुणा के नेतृत्व में चौपड़ियाल गांव में पर्यावरण संरक्षण को जनजागरूकता रैली निकालते हुये पौध रोपण का कार्यक्रम किया गया। इस मौके पर सुशील बहुगुणा ने कहा कि पेड़ आनुवंशिक विविधता को संरक्षित करते हैं। वायु को प्रदूषण से बचाते हैं। बड़े पैमाने पर जलवायु बनाते हैं। चौपड़ियाल गांव पौध रोपण में विरेंद्र डबराल, सचिव अंकित डबराल, धीरज मणी, मुकेश डबराल, आंगनबाड़ी कार्यकत्री मधु चमोली, दीपमाला डबराल, धर्मेंद्र पंवार, जगदीश बडोनी, अनुराग सकलानी,सौरभ नेगी, रोबिन आदि मौजूद रहे। जबकि कांग्रेसयिों के पौधरोपण कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राकेश राणा,पूर्व राज्य मंत्री प्रवीन भंडारी, प्रदेश सचिव शान्ति प्रसाद भट्ट, राजेन्द्र डोभाल, देवेंद्र नौडियाल, लखवीर चौहान, सतीश चमोली, दीपक चमोली, मुकेश लखेड़ा आदि मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/प्रदीप डबराल

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

कार्तिक आर्यन से आर माधवन तक ये सेलेब्स पहले थे इंजीनियर, फिर यू बन गए स्टार्स

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदी सिनेमा में आज के...

क्या आप भी अपने गले के कालेपन से हो गई हैं परेशान? तो इस प्रकार कर सकती हैं उसका उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। महिलाओं की स्किन रूटिंग काफी...

Vastu Tips: नकारात्मकता को दूर करने के लिए करें ये वास्तु उपाय, चारों तरफ से आएगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र में बताए गए...