back to top
20.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बंशीधर भगत को ज्ञापन सौंपा

नैनीताल, 16 मई (हि.स.)। रविवार को मुख्यालय पहुंचे जनपद के कोविड प्रभारी मंत्री बंशीधर भगत को मां नयना देवी व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने संस्थापक अध्यक्ष पुनीत टंडन की अगुवाई में ज्ञापन सोंपा। ज्ञापन में कोरोना की संभावित तीसरी लहर के लिए मुख्यालय स्थित बीडी पांडे जिला चिकित्सालय को मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल के रूप में विकसित करने व भवाली के टीबी सेनिटोरियम को भी कोविद केयर सेंटर के रूप में विकसित कर चिकित्सा व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की आवश्यकता जताई गई। यह भी कहा गया कि वर्ष 2013 में राज्य में आई आपदा के दौरान भारतीय रिजर्व बैंक के द्वारा खुदरा व्यापारियों के बैंक ऋण पुनर्गठित किए गए थे। इसी तरह लगातार दूसरी बार नैनीताल के व्यापारी वर्ग पर्यटन सीजन के चौपट होने की मार झेल रहे हैं। ऐसे में विशेष परिस्थिति मानते हुऐ प्रदेश सरकार इन ऋणों को बिना आवेदन किए 2013 की तरह पुनर्गठित किया जाए। यह भी कहा गया कि बीते वर्ष भारत सरकार द्वारा जीईसीएल के द्वारा नेशनल क्रेडिट गारंटी ट्रस्टी कंपनी-एनसीजीटीसी की गारंटी पर ‘इमर्जेंसी क्रेडिट लाइन’ उपलब्ध करायी गयी थी। इसका लाभ सहकारी क्षेत्र एवं सहकारी बैंकों के मंझोले-एमएसएमई खाता धारकों को नहीं दिया गया। भारत सरकार की तीन लाख करोड़ रुपए की इस योजना के लक्ष्य अभी भी पूरे नहीं हुए हैं, इसलिए लक्ष्यों की पूर्ति करते हुए सहकारी क्षेत्र एवं सहकारी बैंकों के मंझोले-एमएसएमई खाता धारकों को इस योजना का लाभ दिया जाना चाहिए। हिन्दुस्थान समाचार/डॉ.नवीन जोशी

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Astro Today 10 April 2026: मकर राशि- पैनल्टी लग सकती है, संभलकर रहना होगा

धन लाभ: सरकारी कामों में पैसा लगने के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵