रुद्रपुर, 07 जून (हि.स.)। कोरोना संक्रमण के दौरान मेडिकल कालेज में कोरोना मरीजों के तीमारदारों के लिए भोजन सेवा में जुटी रुद्रपुर राइजिंग फाउंडेशन की टीम को सोमवार को पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष अरुण पांडेय ने शाल पहना कर सम्मानित किया। उन्होंने राइजिंग फाउंडेशन के अभियान की सराहना की। सोमवार को मेडिकल कालेज परिसर में पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष अरुण पांडेय ने राइजिंग उपाध्यक्ष सुनील आर्य,आलोक राय,अविनीश राय,पप्पू मिश्रा,महिला अध्यक्ष चन्द्रकला राय,सुमन मिश्रा, दीपा राय ,अर्चना राय सुमन तिवारी पिंकी तिवारी, मैरी थापा,संगीता शर्मा को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। हिन्दुस्थान समाचार /विजय आहूजा




