ऋषिकेश, 28 जून (हि.स.)। महापौर अनीता ममगांई ने सोमवार को बीरपुर खुर्द में बस स्टॉपेज का उद्घाटन किया । इसका निर्माण रोटरी क्लब ने कराया है। इस मौके पर पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत महापौर ने क्लब के सदस्यों के साथ पौधरोपण भी किया। अनिता ममगांंई ने कहा कि इस बस स्टॉपेज से अब लोगों को काफी राहत मिलेगी। इस अवसर पर रोटरी क्लब के अध्यक्ष नितिन गुप्ता, संजय अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, संजीव शर्मा, राकेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/ विक्रम




