ऋषिकेश, 30 मई ( हि.स.)। केंद्र में मोदी सरकार के स्वर्णिम सात साल पूरे होने की खुशी पर सोमवार को आयोजित होने वाले सेवा दिवस की पूर्व संध्या पर महापौर अनीता ममगांई ने भाजपा कार्यकर्ताओं के सहयोग से सैकड़ों गरीब लोगों को राशन किट सौंपी। ममगांंई ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दुनियाभर में देश का मान बढ़ाया है। रविवार को भाजपा जिला कार्यक्रम में ‘सेवा ही संगठन’ अभियान के तहत कोविड से संबंधित विशेष राहत व बचाव अभियान चलाया गया। महापौर ने कार्यक्रम में शिरकत करते हुए देहरादून रोड पर तीस बागड़ी परिवारों को राशन किट सौंपी। इसके अलावा मलिन बस्तियों में कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचीं महापौर ने लोगों को राशन वितरित किया। इससे पूर्व आईडीपीएल के कृष्णा नगर कालोनी पहुंची महापौर ने एक गरीब परिवार के बीच बैठकर प्रधानमंत्री के मन की बात सुनी। हिन्दुस्थान समाचार /विक्रम





