back to top
24.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

एसएफआई डीएवी के मनोज बने अध्यक्ष

देहरादून, 23 फरवरी (हि.स.)। सीटू के जिला सचिव लेखराज ने एसएफआई के डीएवी सम्मेलन में कहा कि वर्तमान सरकार किसान और मजदूरों की समस्याओं का समाधान करने के बजाय उन्हें उलझा रही है। उन्होंने इस दौरान स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के डीएवी कॉलेज इकाई का गठन करते हुए मनोज कुवंर को अध्यक्ष व अमन कण्डरी को सचिव की जिम्मेदारी दी। मंगलवार कों सम्मेलन में सीटू के जिला सचिव लेखराज मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान इकाई अध्यक्ष सोनाली नेगी द्वारा संगठन का झंडा रोहण किया गया। तत्पश्चात बैठक में शहीदों के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। इस दौरान अध्यक्ष मंडल की ओर से 17 लोगों की नई इकाई का प्रस्ताव को सर्वसम्मिति से पारित किया गया। अध्यक्ष पद पर मनोज कुवंर, सचिव पद पर अमन कण्डारी, सहसचिव मीनाक्षी, हितेश, उपाध्यक्ष पद पर सोनाली,शैलेंद्र व छात्रा प्रतिनिधि सुमन, सुप्रिया शोशल मीडिया प्रभारी अरविंद नाथ, कार्यकरणी सदस्य विवेक, साहिन, नैना,प्रियांशी, कार्यलय सचिव प्रदीप व एक पद रिक्त रखा गया। राज्य सचिव हिमांशु चैहान ने कहा कि छात्रों को एकजुट होकर सरकार की गलत नीतियों से लड़ना होगा। कॉलेज में बेहतर माहौल, रिक्त पड़े शिक्षको की नियुक्तियों, छात्रावास, छात्रवृति, व कॉलेज की मूलभूत सुविधाओं के लिए हमे अपने संघर्षो को तेज करने की जरूरत है। राज्य अध्यक्ष नितिन मलेथा ने देश में चल रहे छात्र, किसान,मजदूर आन्दोलनों पर प्रकाश डाला। सम्मेलन में सचिव द्वारा इकाई की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश/मुकुंद

Advertisementspot_img

Also Read:

Raj Kapoor Birthday: इस रूप में की करियर की शुरुआत, फिर यूं बने हिंदी सिनेमा के शोमैन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 14 दिसंबर, 1924 को जन्मे राज कपूर ने भारतीय सिनेमा को वह विरासत दी, जिसे भुलाया नहीं जा सकता। अभिनेता, निर्माता...
spot_img

Latest Stories

Purple Cap Winners: गेंदबाजों की बादशाहत का प्रतीक, जानिए किन भारतीयों ने मचाया धमाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में जहां...

200MP कैमरे वाला Samsung Galaxy S25 Ultra हुआ सस्ता, Flipkart पर मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट, जानिए कितनी होगी बचत?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने...

Shiv Thakare ने जीता The 50 का खिताब, फैन को मिली प्राइज मनी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द 50 शो' (The 50)...

Stock Market Today: हफ्ते की पहले दिन गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, Sensex 1400 अंक टूटा; nifty भी फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सोमवार, 23 मार्च को भारतीय शेयर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵