mann-ki-baat-heard-at-860-booths-of-the-metropolis
mann-ki-baat-heard-at-860-booths-of-the-metropolis

महानगर के 860 बूथों पर सुनी गई मन की बात

देहरादून, 27 जून (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महानगर के 15 मंडलों के 860 बूथों पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने रविवार को उत्साह के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। भाजपा अध्यक्ष अध्यक्ष सीताराम भट्ट के निर्देश पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात का कार्यक्रम 15 मंडलों के 860 बूथों पर आयोजित किया गया। अध्यक्ष सीताराम भट्ट ने शिवालिक नगर मंडल के बूथ में सभी कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात कार्यक्रम सुना। सीताराम भट्ट ने कहा कि मन की बात में प्रधानमंत्री से बहुत कुछ सीखने को मिला है। प्रधानमंत्री के संदेश और कार्य को आगे बढ़ाएंगे तो निश्चित ही राज्य का विकास की ऊंचाइयों पर पहुंचेगा। महानगर कोषाध्यक्ष लच्छु गुप्ता ने तपोवन मंडल के वार्ड नंबर 60 में कार्यकर्ताओं और बूथ अध्यक्ष के साथ मन की बात का कार्यक्रम सुना। मंडल अध्यक्ष मनीष बिष्ट ने सभी कार्यकर्ताओं को सफल कार्यक्रम के लिए बधाई दी। पूर्व महानगर उपाध्यक्ष राजकुमार तिवारी,महामंत्री महामंत्री रतन सिंह चौहान,देवेंद्र भसीन, प्रदेश प्रवक्ता विनय गोयल, मधु भट्ट,हरीश कोहली मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in