गोपेश्वर, 16 अप्रैल (हि.स.)। चमोली जिले में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर तैयारियां शुरू कर दी गई है। जिला चिकित्सालय सहित भराड़ीसैंण और कालेश्वर में कोविड़ सेंटर का संचालन पुनः शुरू करने को लेकर योजना तैयार की जा रही है। चमोली जिले में गुरुवार को आई जांच रिपोर्ट के बाद 50 सक्रिय संक्रमितों की पहचान की जा चुकी है। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. जीएस राणा ने बताया कि जहां कोरोना मरीजों के उपचार के लिये भराड़ीसैंण में 465, कालेश्वर में 30 और जिला चिकित्सालय में 75 बेड की व्यवस्था की गई है। जिला चिकित्सालय में सात और कर्णप्रयाग में दो वेंटिलेटर की व्यवस्था की गई है। चार वेंटिलेटर रिजर्व में रखे गये हैं। जिले में को वैक्सीन के टीकाकरण की प्रक्रिया 40 केंद्रों पर संचालित की जा रही है। अब तक 60 से 45 वर्ष के 60 हजार 161 आम लोगों के साथ ही 3559 हेल्थ वर्कर और 5660 फ्रंट लाइन वर्कर को वैक्सीन का टीकाकरण किया जा चुका है। हिन्दुस्थान समाचार/जगदीश/मुकुंद




