हरिद्वार, 24 मार्च (हि.स.)। किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। वह कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री तीरथ रावत से उनके आवास पर मिली थीं। उन्होंने हरिद्वार में भी मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी। किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने कोरोना संक्रमित मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के जल्द स्वस्थ होने की भगवान महाकाल से प्रार्थना की है। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत/मुकुंद




