back to top
20.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अभिभावक संस्कारों का सिंचन कर बच्चों की निखारे जिंदगी:डॉ योगेन्द्र

देहरादून, 26 जून (हि.स.)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ.योगेन्द्र सिंह रावत ने कहा है कि बच्चों में अच्छे संस्कारों के सिंचन कर अभिभावक को उनकी जिंदगी को निखारने के लिए सजग रहना होगा। आज युवा शौक के तौर पर नशे की शुरुआत करते हैं और धीरे-धीरे उसकी गिरफ्त में फंस जाते हैं, जहां से बाहर निकलना उनके लिए नामुमकिन सा हो जाता है। शनिवार को पुलिस लाइन में ड्रग जागरुकता सप्ताह के तहत मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से "दवा लें, नशे की तरह इस्तेमाल न करें" विषय पर एक दिवसीय जागरुकता शिविर का शुभारंभ एसएसपी डाॅ.योगेन्द्र सिंह रावत ने किया। कार्यक्रम के दौरान सभी समाजसेवियों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान डाॅ. योगेन्द्र सिंह राव ने कहा कि अक्सर युवा पीढ़ी कम उम्र में ही नशे की बुरी आदतों में फंस जाती है। इसके प्रमुख कारण उनका बुरी संगत और अभिभावकों का अपने बच्चों को समय नहीं दिया जाना है।प्रत्येक अभिभावक नशे के कुप्रभावों से बचाव के लिए अच्छे संस्कार को पोषित कर भविष्य को संवारने के लिए उन्हें जागृत करें। अभिभावक बच्चों के प्रति अपना व्यवहार मित्रवत बनाएं। गोष्ठी में उपस्थित दवा विक्रेताओं से अपील की गई कि वह किसी भी युवा को कोई ऐसी दवा न बेंचे,जिसका उपयोग नशे के रूप में किया जा सके। आठ स्थानों पर स्थापित होंगे मेडिसन बैंकः बून फाउंडेशन, पुलिस और एचडीएफसी बैंक के सहयोग से जनपद देहरादून में आठ स्थानों पर आमजन की सहायता के लिये मेडिसन बैंक स्थापित किए जाएंगे। जरूरतमंद व्यक्तियों को आवश्यकता पड़ने पर ऐसी दवाईयां नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। शिविर में प्रकाश चंद (पुलिस अधीक्षक मुख्यालय),स्वप्न किशोर (पुलिस अधीक्षक यातायात),दीपक कुमार (क्षेत्राधिकारी प्रेमनगर),शिप्रा खन्ना (प्रेसिडेंट,बून फाउंडेशन), सुनील खन्ना (डायरेक्टर,बून फाउंडेशन),डॉ.प्रतिभा (साइक्लोलॉजिस्ट),बाबा ओमकार (मेडिसिन बाबा),अन्य समाजसेवी संस्थाओं से 12 विशेषज्ञ समाजसेवियों,दवा विक्रेता शामिल हुए। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश

Advertisementspot_img

Also Read:

Children’s Day 2025: एक दौर में छाए रहे ये बाल कलाकार, जानिए आज कहा हैं ये चमकते चेहरे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 14 नवंबर पूरे देश में बाल दिवस के रूप में मनाया जाने वाला यह दिन बच्चों की मुस्कान और मासूमियत के नाम...
spot_img

Latest Stories

कौन हैं भगवान शिव? जानिए नाम, स्वरूप और शक्तियों से जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भगवान शिव, जिन्हें महादेव, भोलेनाथ...

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...

…तो एक बार फिर RCB के नाम होने जा रहा है IPL 2026 का खिताब? दिग्गज खिलाड़ी ने कर दी भविष्यवाणी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप में विश्वविजेता बनने...