back to top
27.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

देवप्रयाग के आपदा पीड़ितों को दस लाख का मुआवजा दे सरकार : प्रीतम

कांग्रेस अध्यक्ष ने आपदा पीड़ितों से की मुलाकात केंद्र से मांगा आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लिए विशेष पैकेज नई टिहरी, 12 मई (हि.स.)। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने सरकार से शांता नदी आपदा पीड़ितों को दस लाख रुपये का मुआवजा देने की मांग की है। उन्होंने केंद्र सरकार को प्रदेश में आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लिये विशेष राहत पैकेज देने की भी मांग की। बुधवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सिंह देवप्रयाग में आई आपदा का जायजा लेने पहुंचे और आपदा पीड़ितों से वार्ता कर उनके नुकसान के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा विगत कुछ वर्षों में चमोली, रुद्रपयाग, उत्तरकाशी, टिहरी में बादल फटने की घटनाओं से भरी नुकसान हुआ है। देवप्रयाग में शांता नदी में आये सैलाब से बहुत ज्यादा जनहानि हो सकती थी, लेकिन लॉकडाउन होने की बजह से बड़ी जनहानि होने से बच गई। उन्होंने कहा कि केदारनाथ आपदा के दौरान जिस प्रकार से लोगों को मुआवजा दिया गया था, सरकार उसी तरह से देवप्रयाग आपदा पीड़ितों को भी मुआवजा दे। उन्होंने सरकार से पीड़ितों को 10 लाख रुपये का मुआवजा देने की मांग की। उन्होंने कहा कि वह स्वयं मुख्यमंत्री से मुआवजा देने के लिए अनुरोध करेंगे। उन्होंने डीएम और एसएसपी से आपदा पीड़ितों को तत्काल राशन व अन्य जरुरी सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा है। पालिका द्वारा बनाये गये गए भवन में आईटीआई और कुछ दुकानें थी, जो आपदा की भेंट चढ़ गई है। ऐसे में सरकार ने भी आपदा पीड़ितों को मुआवजा देने से लगभग हाथ खड़े कर दिये है, जो न्योचित नहीं है। आपदा प्रभावित लोगों को तत्काल मुआवजा दिया जाना चाहिए। मौके पर पूर्व विधायक राजकुमार, जिला कांग्रेस अध्यक्ष हिमांशु बिजल्वाण, जिलाध्यक्ष पछवादून संजय किशोर, युकां जिलाध्यक्ष विकास रयाल, एआईसीसी सदस्य प्रखर शर्मा, नगरध्यक्ष त्रिलोक रावत, जगदीश आर्य, विनोद टोडरिया, नीरज रावत, समीर पंचपुरी, जरिश खान, हरेकृष्ण भट्ट आदि मौजूद थे। हिन्दुस्थान समाचार/प्रदीप डबराल/

Advertisementspot_img

Also Read:

नितिन नवीन को मिलेगा टाइप-8 सरकारी बंगला, जानिए कितनी बड़ी होती है कोठी और कौन-कौन सी खास सुविधाएं?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली के लुटियंस जोन में बने सरकारी बंगले सिर्फ रहने की जगह नहीं, बल्कि सत्ता, जिम्मेदारी और व्यवस्था का प्रतीक माने...
spot_img

Latest Stories

विएन नाम का मतलब-Vien Name Meaning

Meaning of Vien / विएन नाम का मतलब: Complete/पूर्ण Origin...

28 या 29 मार्च कब रखा जाएगा कामदा एकादशी का व्रत? जानें सही तारीख और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी व्रत...

Free Legal Aid: मुफ्त में मिलेगा वकील और कानूनी मदद, जानिए कैसे उठाएं इस सरकारी सुविधा का फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्याय का अधिकार हर किसी व्यक्ति...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵