government-does-not-want-to-conduct-chardham-yatra-dhasmana
government-does-not-want-to-conduct-chardham-yatra-dhasmana

सरकार नहीं चाहती चारधाम यात्रा का हो संचालन: धस्माना

देहरादून, 28 जून (हि.स.)। कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने चारधाम यात्रा पर हाई कोर्ट नैनीताल की ओर से लगाए गए प्रतिबंध पर भाजपा सरकार को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है। पार्टी मुख्यालय में कांग्रेस उपाध्यक्ष धस्माना ने पत्रकारों से कहा कि राज्य सरकार की मंशा चारधाम यात्रा के संचालन को लेकर ठीक नहीं है। राज्य सरकार हाई कोर्ट की चिंताओं का निराकरण नहीं कर पाई। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि हाई कोर्ट लगातार सरकार से चारधाम यात्रा की तैयारियों के बारे में जवाब मांग रहा था। आरटीपीसीआर, एन्टीजन टेस्ट, ऑक्सीजन आईसीयू की व्यवस्था और यात्रियों की संख्या का नियंत्रण, ये कोर्ट की की मुख्य चिंताएं थीं। उन्होंने कहा कि वास्तविकता यह है कि चारधाम यात्रा को लेकर राज्य सरकार की पूरी तैयारियां नहीं हैं। दूसरा चारों धामों में पुरोहित सरकार के खिलाफ आंदोलित हैं। सरकार यात्रा न हो किन्तु इसका दोष अपने सिर न ले। वह हाई कोर्ट का बहाना चाहती थी। जो उसको मिल गया। सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि चारधाम यात्रा उत्तराखंड के पांच लाख परिवारों के रोटी-रोजी का जरिया है। पिछले दो वर्षों से कोरोना की वजह से यात्रा जिस तरह प्रभावित हुई है उससे लाखों लोगों की रोटी-रोजी खत्म हो गई। इतनी बड़ी मुसीबत में भाजपा सरकार का गैर जिम्मेदाराना रवैया लाखों लोगों पर भारी पड़ रहा है। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in