गोपेश्वर, 02 मई (हि.स.)। चमोली जिले के देवाल विकासखंड के मानमती गांव में रविवार तड़के लगी भीषण आग में सड़क पर खड़ी चार कारें, एक ट्राला व एक दुकान राख हो गई। राजस्व विभाग की टीम ने क्षति का आकलन शुरू कर दिया है। राजस्व उप निरीक्षक नवल किशोर मिश्रा ने बताया कि देवाल-सुयालकोट-खेता-मानमती मोटर सड़क पर मानमती गांव में पांच वाहनों के साथ ही एक दुकान जल गई है। आग में दलीप सिंह पुत्र किशन सिंह की दुकान व उसके अंदर पिंडर घाटी क्षेत्र के कई गांवों के विवाह के लिए रखा लाखों रुपये का समान जल गया है। घटनहा में देव भूमि कस्टक्सन कंपनी ऋषिकेश का यूके 014 सीए 3813 ट्राला, मानमती के खिलाप सिंह दानू की अल्ट्रो कार यूके 07 बीएन 2155, मानमती के ही पुष्कर सिंह दानू की कार यूके 07-9885, उदेपुर सौरीगाड़ की गोविंद सिंह की हुंडई कार नंबर यूके 07डीक्यूं 8033 वाहन जल गए हैं। चनियाली के हेमंत गड़िया की कार यूके 07 डीएल 6719 को आंशिक क्षति पहुंची है। आग लगने के कारणों को पता नहीं चल पाया है। उप जिलाधिकारी थराली सुधीर कुमार ने बताया कि उन्हें शनिवार देररात सवा तीन बजे खेता मानमती में आगजनी की सूचना आपदा प्रबंधन विभाग गोपेश्वर के माध्यम से प्राप्त हुई थी। उन्होंने तहसीलदार को निर्देश देते हुए घटनास्थल पर रवाना किया था। हिन्दुस्थान समाचार/जगदीश




