नई टिहरी, 19 जून (हि.स.)। पूर्व काबीना मंत्री और उत्तराखंड जन एकता पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष दिनेश धनै ने शनिवार को चंबा ब्लाक के डोबरा गांव में ग्रामीणों के साथ खेतों की जुताई कर धान की रोपाई की। उन्होंने कहा कि जो लोग रोजगार की तलाश में बाहर चए गए हैं, उन्हें भी समय निकलकर खेती-किसानी की ओर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार को पहाड़ में बंजर होती खेती को बचाने के लिए ठोस नीति बननी चाहिए।। धनै ने कहा कि ग्रामीणों क्षेत्रों में लोगों ने खेती-बाड़ी का काम छोड़ दिया है। इसके कारण अधिकांश खेत बंजर हो गए है। जंगली जानवर खेती को नुकसान पहुंचा रहे हैं। कोरोना महामारी में लोगों का रोजगार छिन गया है। लोग बाहर से गांव लौटे हैं। उन्हें बंजर खेतों को उपजाऊ बनाने के लिये कड़ी मेहनत करनी पड़ रही है। हिन्दुस्थान समाचार/प्रदीप डबराल




